उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh में बदला सोमवार से स्कूलों का समय

लखनऊ। Uttar Pradesh  में अभी तक पड रहे घने कोहरे एवं गलन भरी सर्दी में राहत मिलने के बाद अब परिषदीय स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। जिसके चलते अब स्कूल सवेरे 9:00 बजे से खुल सकेंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद विभाग के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि मौसम में निरंतर हो रहे बदलाव के बाद अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों के खुलने एवं बंद होने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया है कि आगामी 12 फरवरी दिन सोमवार से प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूल एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के पहले से निर्धारित समय में बदलाव करते हुए अब स्कूलों के खुलने का समय 9:00 बजे से निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर महीने से वातावरण में रोजाना आकर पसर जाने वाले कोहरे एवं गलन भरी सर्दी से बच्चों को बचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के खुलने एवं बंद होने के समय में बदलाव करते हुए सवेरे 10:30 बजे से स्कूलों को खोले जाने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। अब जब मौसम लगातार सुधार की तरफ बढ़ रहा है तो स्कूलों के खुलने के समय में भी विभाग ने परिवर्तन कर दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − seven =