Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल थाना समाधान दिवस पर चरथावल में Muzaffarnagar एसपी सिटी ने सुनी समस्याएं

चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना चरथावल पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना चरथावल पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत- प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर राजु कुमार साव द्वारा थाना छपार, क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रवि शंकर द्वारा थाना खतौली, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेयी द्वारा थाना ककरौली, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर द्वारा थाना तितावी व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पास सिंह द्वारा थाना रतनपुरी पर समाधान दिवस का आयोजित कर जन समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seven =