Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में महिला ने कचहरी परिसर में वकीलों के चेम्बर में की तोड़फोड़, कई चेम्बरों के शीशे तोड़े

मुजफ्फरनगर। अर्ध विक्षिप्त महिला द्वारा कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चेम्बरो में सुबह तोड़फोड़ की गई। इसके बाद वहां आक्रोश देखा गया।

मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ताओ के चैंबर का है,जहाँ एक अज्ञात महिला ने दिन निकलते ही दर्जनों से ज्यादा अधिवक्ताओ के चैम्बरों के डंडे से शीशे तोड़ डाले

इस दौरान चैम्बरों में तोड़ फोड़ की घटना से अधिवक्ताओ में रोष उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला को अपने हिरासत में लेकर थाने पर भिजवा दिया है।

तोड़फोड़ के संबंध में अधिवक्ता तनवीर साबिर ने बताया कि दिन निकलते ही एक अज्ञात महिला ने उनके चौम्बरों के शीशे तोड़ डाले है। दर्जनों से ज्यादा चेम्बर है

जिनके शीशे तोड़े गए है। वकीलों ने मांग की कि उक्त महिला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

अभी तक यह मालूम नहीं हो पाया है कि उस महिला के द्वारा चौम्बरों के शीशे क्यो तोड़े गए है।वही ऐसा सुनने में आया है कि वह महिला अर्धविक्षिप्त महिला है जिसने यह तोड़फोड़ की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =