Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में स्क्रेप व्यापारी की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे गांव सूजडू निवासी स्क्रेप व्यापारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित निकटवर्ती गांव सूजडू के मौहल्ला खालसा पटटी निवासी करीब 38 वर्षीय आबुल पुत्र मौहम्मद इरफान बीती रात करीब 12 बजे सक्रैप व्यापारी आबुल की वहलना कट के समीप ट्रक की चपेट मे आकर मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर मे पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर जब उसके परिजनो को इसकी जानकारी दी तो परिवारजनो मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग पडौसी ग्रामीणो के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

