आत्मनिर्भर फिल्म की मुख्य कलाकार सडक दुर्घटना में घायल,ट्रेलर कार्यक्रम निरस्त
बुढ़ाना। आत्मनिर्भर फिल्म की मुख्य नायिका माणि गौतम, सहनायिका दीप्ति गौतम और मेकअप आर्टिस्ट जन्नत ज्योति सिंह राजपूत एक सड़क दुघर्टना में घायल हो गई।
तीनों एक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अपने अपने घर लौट रही थी। इस बारे में पता चलने पर आत्मनिर्भर फिल्म प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी ने आज सोमवार को फिल्म आत्मनिर्भर के रिलीज होने वाले ट्रेलर कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है।
नारी शक्ति को लेकर बनाई गई फ़िल्म का ट्रेलर 28 दिसम्बर को होगा रिलीज,डीएम @jselvakumari और एसएसपी @AbhishekYadIPS करेंगे रिलीज- फ़िल्म डायरेक्टर @realjeeshan https://t.co/kpDPkO7qXS
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 27, 2020
उन्होंने तीनों कलाकारों से फोन पर दुर्घटना की संपूर्ण जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य की कामना की। यूकेएफ एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन हाउस व फिल्म आत्मनिर्भर के डायरेक्टर जीशान अहमद ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताया है
और तीनों कलाकारों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अब फिल्म आत्मनिर्भर का ट्रेलर ०४ जनवरी सन् २०२१ को रिलीज करने की घोषणा की है।
ट्रेलर डीएम द्वारा ही रिलीज कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भी आत्मनिर्भर फिल्म से जुड़े तीन आर्टिस्ट रवि दीवाना, सूफियान कुरैशी व चांद कस्सार भी शूटिंग करने जाते समय एक सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे।
दूसरी ओर फिल्म आत्मनिर्भर के प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी ने आगामी ०३ जनवरी तक के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
