कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क में ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज के नेतृत्व में एक समारोह प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क में किया गया। जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने ध्वजारोहण किया।
तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजन पैदल मार्च के रूप में प्रेमपुरी से भगत सिंह रोड, शिवचौक होते हुए मीनाक्षी चौक, खालापार होकर वापस प्रेमपुरी पहुंचे।
कांग्रेस @INCIndia सेवादल के जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज के नेतृत्व में एक समारोह प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क में किया गया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने ध्वजारोहण किया। हरेंद्र मलिक के आवास पर मार्च का समापन किया गया। pic.twitter.com/anohnIpdxn
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 28, 2020
जहां हरेंद्र मलिक के आवास पर इस मार्च का समापन किया गया। स्थापना दिवस समारोह में राहुल भारद्वाज, जुनैद रऊफ, राजकुमार पाठक ने अपने अपने विचार व्यक्त किये
नईम, दिग्विजय, विक्रांत, अजय चौधरी, अजीम सिद्दीकी, सत्यपाल काकरान, प्रदीप चौधरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।