Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस लाइन में मीटिंग, पंचायती चुनाव कोतवाही बर्दाश्त नहीं होगीः एसएसपी

मुजफ्फरनगर। पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न कराये जाने के लिए जरूरी है कि चुनाव सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए पूर्व मे ही पूर्ण कर ली जाए।

चुनाव सम्बन्ध तैयारियो मे किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष पंचायती चुनाव के दृष्टिगत मीटिंग मे एसएसपी अभिषेक यादव ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया।

जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव द्वारा आगामी पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाइन में जनपद के सभी राजपत्रिक अधिकारियो व थाना प्रभारियो के साथ मीटिंग की गयी

आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कडे शब्दो मे कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही की जाए।

एसएसी अभिषेक यादव ने कहा कि अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम को आगे बढाते हुए इस दिशा मे समाज विरोधी गतिविधियों,विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल तथा सूचीबद्ध अपराधियो पर शिकंजा कसा जाए।

बैठक मे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात नेपाल सिह, एसपी क्राईम दुर्गेश कुमार सिह, सीओ लाइन विवेक चन्द यादव,सीओ सिटी कुलदीप कुमार, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर महिला श्रीमति मोनिका चौहान सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =