खेल जगत

हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे Ishaan Kishan

Ishaan Kishan मुंबई इंडियंस के नये कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते नजर आए हैं. पिछले कुछ महीनों से ईशान चर्चा में हैं. पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे से ब्रेक लेने वाले ईशान को बीसीसीआई की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इशान किशन को भारतीय टीम में वापसी के लिए किसी न किसी तरह का खेल खेलना होगा. लेकिन इशान रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं. दूसरी ओर, बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए घरेलू सर्किट में रेड-बॉल क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है.बीसीसीआई के सख्त निर्देश के बावजदू ईशान किशन झारखंड की टीम से नहीं जुड़े और उनके अहमदाबाद में हार्दिक के साथ आईपीएल की तैयारी करने की खबरें वायरल हैं.

इस वीडियो ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Ishaan Kishan हार्दिक के साथ समय बिता रहे हैं. पिछले दिनों बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जो भी खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा नहीं है, उसे रणजी खेलना ही होगा. उन्होंने ईशान का नाम भी लिया था.वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान किशन को हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है. 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि सभी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों को घरेलू सर्किट में अनिवार्य रूप से रेड-बॉल क्रिकेट खेलना होगा और प्रबंधन इस मामले में किसी भी तरह का बहाना बर्दाश्त नहीं करेगा. शाह ने कहा था कि कोच या कप्तान द्वारा बुलाए जाने पर सभी खिलाड़ियों को अपनी राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करना होगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + ten =