गोरखपुर-जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठे दंपत्ति को मिला न्याय
नवजात की जन्म पूर्व गलत रिपोर्ट देने वाले डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ डीएम के विजेंद्र पांडियन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की है
उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं साथ ही उन्होंने सेंटरों को सील करने के आदेश दिए हैं. एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गुरुवार को सेंटर सील कर दिए जाएंगे दोषी डॉक्टरों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई ना होने को लेकर साढे 4 माह के नवजात के साथ माता पिता ने डीएम कार्यालय पर बुधवार की शाम तक भूख हड़ताल की
8 घंटे बाद सीओ कैंट व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे 4 जनवरी तक हर हाल में कार्रवाई का आश्वासन दिया. देर रात डीएम ने सेंटरों के लाइसेंस को निलंबित कर उन्हें सील करने के आदेश जारी कर दिए
