उत्तर प्रदेश

Rampur: रहस्यमय ढंग से रामनगर रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Rampur बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब तीन घंटे बाद इस पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी कयूम खां कबाड़ का काम करते हैं।

उन्होंने बिलासपुर -रामनगर रोड पर बिशारतनगर गांव के समीप कबाड़ का गोदाम बना रखा है। गोदाम स्वामी के अनुसार रविवार की सुबह गोदाम पर कोई नहीं था। इस बीच अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में आग की लपटें व धुआं निकलता देख लोगों ने फोन से उन्हें सूचना दी।

सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना पाकर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह भी अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए। गोदाम में पॉलिथीन, लोहा, गत्ता आदि कबाड़ भरा हुआ था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार रामनगर रोड पर ग्राम बिशारतनगर के समीप रविवार की सुबह जिस गोदाम में आग लगी थी। पिछले दफा भी कई बार इस गोदाम में आग लग चुकी है। लोगों में चर्चा है कि रहस्यमय ढंग से लगने वाली आग के कारणों का पता नहीं चल पाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + four =