Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना/Muzaffarnagar News: जनमानस की समस्याओं को सुनकर किया तत्काल निस्तारण दिए निर्देश

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया की अध्यक्षता तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 21 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिसमें कुल 02 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।


समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया 

साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल, क्षेत्राधिकारी फुगाना रवि शंकर व तहसीलदार बुढाना सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 18 =