समाचार (Muzaffarnagar News)
डीएम-एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा लोकसभा चुनाव-२०२४ व त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियो के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार कक्ष में गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइंस व मॉडल कॉड आफ कंडक्ट(आदर्श आचार संहिता) के बारे में विस्तार से सभी अधिकारियों को बताते हुए निर्देशित किया गया कि इसे सख्ती से इंप्लीमेंट करवाना सुनिश्चित करें। यदि कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक पार्टी किसी प्रकार का आयोजन/सभा/रैली करना चाहते हैं तो उन्हें विधिवत अनुमति लेनी होगी, यदि आचार संहिता का कहीं भी उल्लंघन होता है तो उसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज करें। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि रात्रि १० बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग न हो तथा भारत सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित डेसिबल पर ही लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाये। सभी अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एफएसटी एव एसएसटी की टीम पूरी तरह क्रियाशिल रहे तथा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग होती रहे। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गोष्ठी के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र मे चुनाव के दौरान हुये पुराने विवादो एवं आपसी रंजिशो के बारे में जानकारी कर ऐसे मामलो का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटारा कर ले तथा क्षेत्र मे अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा कर ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करें। महोदय द्वारा मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गुण्डा/गैंगस्टर एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों की लगातार निगरानी की जाये, मिस इनफॉरमेशन इत्यादि खबरों का तुरंत ऑफीशियली खंडन किया जाये। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाये जाये तथा क्षेत्र मे कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्रधारक नही होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित करने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पैट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में सभी अधिनस्थ अधिकारियों को पूरी तरह तटस्थ रहते हुए निष्पक्ष, ईमानदारी एवं शान्तिपूर्वक तरीके से लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु सूचना तंत्र को अधिक से अधिक सक्रिय कर पूरी टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
निशान पद यात्रा निकाली
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फाल्गुन माह के पावन अवसर पर खतौली मे प्रथम बार श्री खाटू श्याम जी के आशीर्वाद से भव्य विशाल निशान (ध्वज) पद यात्रा का आयोजन श्री खाटू श्याम जी युवा मित्र मण्डल खतौली के द्वारा गीता भवन से चल कर, घंटाघर जी ० टी रोड, कीर्ति स्तम्भ,बड़ा बाजार होते हुए ठाकुर द्वारा पर समापन हुआ जिसमे नगर व ग्राम से हजारो श्याम प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति देकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया मुख्य अतिथि विक्रम सैनी जी मुख्य यजमान ज्योति मोहन गोयल, वैभव जैन (जय हनुमान ग्रुप ऑफ कंपनीस ), कवरसैन जैन, राहुल जैन, अनुज गर्ग, मनोज अग्रवाल, कुलदीप शर्मा (मावे वाले), पंकज भटनागर, मुकेश तायल, अनिल नागर, अंकित तायल, प्रवीण टकराल, अजय भुर्जी, रविकांत प्रधान, श्याम रहेजा, अमित त्यागी जी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक श्री खाटू श्याम जी युवा मित्र मण्डल खतौली के सदस्यगण शिवम् अग्रवाल, मोहित सिंघल, अमित गोयल, अभय जैन, हिमांशु सिंघल, गौरव गोयल, मयंक गोयल, पंकज गुप्ता, राघव अग्रवाल आदि उपस्थित रहें।
सिक्योरिटी गार्ड आत्महत्या के बाद मिल के बाहर धरने पर बैठे परिजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी चीनी मिल के सिक्योरिटी गार्ड ने चीनी मिल के जीएम सहित तीन लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। चीनी मिल के गेट पर परिजनों ने धरना दिया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बाबरी थाने के गांव गोगवान जलालपुर निवासी समय सिंह( २७) चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड था। उसने उत्पीड़न से परेशान होकर १८ मार्च को घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों उसे मेरठ अस्पताल में उपचार दिला रहे थे। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर चीनी मिल के गेट पर जा पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने चीनी मिल के जी एम व उनके पीएसओ, सिक्योरिटी निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। सीओ फुगाना डॉ. रवि शंकर ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है।
चुनावः कचहरी में नामांकन केा रहे कडे सुरक्षा प्रबंध
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)लोेकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण 19 अप्रैल 2024 को होने वाले चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी। कचहरी परिसर मे नामांकन के ममददेनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते कचहरी परिसर मे कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए है। कचहरी गेट से लेकर नामंाकन स्थल डीएम कोर्ट तक बैरीकेटिंग की गई है तथा कचहरी गेट एवं कचहरी परिसर मे पुलिस फोर्स तैनात है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते यूपी मे 8 निर्वाचन क्षेत्रो के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। जिनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत जनपद शामिल हैं। पहले चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च एवं 30 मार्च को नाम वापसी होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी तैयारियां पूर्ण कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गई तैयारी को इस कडी से जोडा गया है। ताकि कडे सुरक्षा प्रबन्धो के बीच एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओ के तहत लोकसभा चुनाव 2024 शंातिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण माहौल के बीच निर्विध्न सम्पन्न हो सके। नामांकन प्रक्रिया के आज प्रथम दिन नामांकन पत्र खरीदने वालो मे एनडीए प्रत्याशी डा. संजीव बालियान, बसपा प्रत्याशी दारा सिंह, मान्वेन्द्र वर्मा पुत्र हरपाल सिंह निवासी गंाधी कालोनी निर्दलीय पार्टी, सतीश पुत्र केशोराम निवासी सिकन्दरपुरी थाना मीरापुर ने भारतीय बहुजन समता पार्टी, समय सिंह पुत्र जगदेश सिंह निवासी लाल बाग, गंाधी कालोनी पार्टी, लियाकत पुत्र अलाउददीन निवासी मोड खुर्द बहसुमा, मेरठ, मजलूम समाज, सुभाष चन्द कश्यप पुत्र जगदीश निवासी वाजिदपुर थाना बडौत ने निर्दलीय, ओमपाल कश्यप पुत्र श्री चन्द निवासी गोविन्दपुरी दिल्ली, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी, सैययद नुसरत अब्बास पुत्र किशवर अब्बास निवासी गांव कवाल ने फिरदौस डेमोक्रेटिव पार्टी, संजीव कुमार पुत्र निर्मल सिंह निवासी जैन नगर, खतौली सहित कुल 19 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
उल्लेखनीय है कि वेस्ट यूपी के आठ जनपदों के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद में बिजनौर और मुजफ्फरनगर सीटों में विभाजित सभी छह विधानसभा सीटों पर पहले चरण के लिए १९ अपै्रल को चुनाव कराया जा ना है। इसके लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई और नामांकन प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय के कक्ष संख्या एक में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा आयोग के निर्देशन में पहले चरण के निर्वाचन की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई, इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। नामांकन का अंतिम दिन २७ मार्च तय है। नामांकन पत्रों की जांच २८ मार्च को की जायेगी और नाम वापसी ३० मार्च को होगी। इसके बाद १९ अपै्रल को मतदान होगा। मुजफ्फरनगर लोकसभा में बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, चरथावल, खतौली और सरधना विधानसभा सीट शामिल हैं। सरधना मेरठ जिले की सीट है। जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा सीट बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है।
चुनाव नामांकनः नामांकन कक्ष पहुंचकर डीएम ने व्यवस्था को देखा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में लोकसभा चुनाव २०२४ के नामांकन के पहले दिन कल्केट्रेट में अपने नामांकन स्थल कोर्ट में डयूटी पर मोजूद डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी मोजूद रहे उनके साथ में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह सिटी मैजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मोजूद रहे। सुबह १० बजे से डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी कोर्ट में आ गए थे और लगातार मौजूद रहे। नामांकन कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स के साथ साथ डॉग स्क्वायड भी सुरक्षा को लेकर मोजूद रहा इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कचहरी में बनाए गए नामांकन स्थलों का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे एवं चेकिंग अभियान भी चलाया गया पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि आज पूरे भारत में लोकसभा आम चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
नेत्र चिकित्सा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मनमोहन जैन चैरिटेबिल ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी मनमोहन जैन के पिता स्व.लाला प्यारेलाल जैन के 44 वें स्मृति दिवस पर पटेलनगर स्थित श्री वर्धमान जैन भवन-धर्मशाला में निशुल्क नेत्र शिविर का लगाया गया। जिसमेे प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श तथा निशुल्क दवा आदि वितरित की गई।
इस दौरान समाजसेवी मनमोहन जैन, हर्षवर्धन जैन, राजीव जैन, भाजपा नेता कान्ति राठी, संजय जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
धूमधाम के साथ मनाया होली उत्सव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ब्राह्मण महिला सभा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संगम विहार में ब्राह्मण महिला सभा द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया है ।जिसमें महिलाओं ने होली के गीतों पर खूब धमाल मस्ती के साथ जमकर गुलाल उड़ाया। वहीं दूसरी ओर साथी महिलाओं द्वारा होली के उपलक्ष में एक खेल का आयोजन किया गया। जिसमें जीतने वाली सभी महिलाओं को उपहार तौर पर गुलाल, पिचकारी, कलर और गुजिया के पैकेट दिए गए । इसके बाद होली के विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया. इस दौरान ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष रेनू भारद्वाज ,दीप्ति पाराशर, श्वेता कौशिक, सुधा राज ,दीप्ति शर्मा, अमिता, रुचि शर्मा, संगीता , नीरज शर्मा ,निधि शर्मा ,मीनाक्षी ,वंदना आदि मौजूद रहे।
वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम हुआ आयोजित
बुढाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम २०२३-२४ का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम २०२३-२४ का आयोजन किया गया है। आयोजन के दौरान स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद ने बताया की बेसिक शिक्षा विभाग के आदेशानुसार दो पालियों में परीक्षाएं २७ मार्च तक चलेगी इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह ९ः१५ बजे से ११ः४५ बजे तक, और दूसरी पाली की परीक्षा १२ः१५ बजे से ३ः४५ बजे तक होगी। इसमें कक्षा १ के सभी विषयों की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी। इसके लिए प्रश्न स्कूल के स्टाफ द्वारा तैयार किए गए हैं। जबकि कक्षा २ से कक्षा ३ तक ५०-५०प्रतिशत अंकों की लिखित व मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा ४ व ५ में ७० अंक की लिखित तथा ३० अंक की मौखिक परीक्षा होगी। तथा कक्षा ६ से कक्षा ८ तक केवल लिखित परीक्षा कराई जाएगी। प्रश्न पत्रों को जिला स्तर पर तैयार होने के बाद विद्यालय में उपलब्ध हो गए हैं। अंत में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के द्वारा सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओं को पूरी सुचिता के साथ परीक्षा कराने के लिए प्रेरित गए हैं।
वन स्टॉप सेन्टर अल्पावास हेतु लाये
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना भौरांकला द्वारा एक अज्ञात महिला को वन स्टॉप सेन्टर अल्पावास हेतु लाया गया। जब अज्ञात महिला को अल्पावास हेतु लाया गया था तब महिला की स्थिति दयनीय थी महिला से बात की गई परन्तु महिला कुछ भी कहने में असमर्थ थी इसलिए महिला को भोजन कराकर आराम करने दिया गया। अगले दिन महिला से आराम से बात की गई बात करने पर ज्ञात हुआ कि महिला को थोडा कम सुनाई देता है व उसे उर्दू भाषा का थोडा बहुत ज्ञान है। जिस कारण महिला से उर्दू में लिखकर बात की गई। महिला ने लिखित में बताया कि उसका नाम महजबी खातून है व पति का नाम मगबूल अहमद है व मेरठ जलालपुर से संबंध है। इससे अधिक महिला कुछ भी बताने मे असमर्थ रही। केन्द्र द्वारा सभी व्हाटसप ग्रुप मे महिला की जानकारी हेतु फोटो भेजी गई फिर भी कोई जानकारी नही मिल पाई। उसके बाद महिला को अपना घर आश्रम शुक्रताल भेज दिया गया। महिला को वन स्टॉप सेन्टर से काउंसलिग के अतिरिक्त चिकित्सीय सुविधा, एवं अल्पावास सुविधा प्रदान की गई।
भारत स्काउट गाइड के कार्यक्रम का दूसरा दिन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के प्रांगण में बी०एड० द्वितीय वर्ष एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के पॉंच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के द्वितीय दिन का आयोजन भारत स्काउट गाइड मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में किया गया।
शिविर के दूसरे दिन श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने ध्वजारोहण कर शिविर का उदघाटन किया और कहा कि भावी अध्यापक होने के नाते सभी प्रशिक्षुओं के जीवन के स्काउट गाइड का अहम योगदान है। इसके पश्चात जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने छात्र/छात्राओं को सर्वप्रथम स्काउट ध्वज के बारे में बताया तत्पश्चात ट्रेनर अनुज कुमार ने छात्र/छात्राओं को स्काउट गाइड का इतिहास, सीटी के संकेत, खोज के चिन्ह, प्राथमिक चिकित्सा एवं उत्तर दिशा के ज्ञान के संबंध मेें जानकारी दी। ट्रेनर साक्षी एवं ज्योति ने झण्डा गीत के बारे में बताया छात्रध्छात्राओं को टोलियो में विभाजित कर टोली नायक व सहटोली नायक का चयन किया। ट्रेनर अनुज कुमार ने स्वागत ताल, स्काउट गाइड ताल एवं धन्यवाद ताल का ज्ञान कराया। शिविर के अन्त में संदीप राठी, सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय ने कहा कि स्काउट गाइड, मनुष्य के जीवन में अनुशासन लाते है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र/छात्रायें मेहनत व ईमानदारी से स्काउट गाइड के नियमों का पालन करे व देश के लिये अच्छे नागरिक को तैयार करे। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा संकाय के प्राध्यापक, जगमेहर गौतम, भानू प्रताप, रीतु गर्ग, सपना सिंघल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज द्वारा आई०क्यू०ए०सी० के तहत बी०बी०ए०, बी०सी०ए० व बी०एस०सी० ( सी०एस० ) विभाग के छात्र/छात्राओं के लिये च्च्मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य मतदाताओ को अपने मताधिकार के सउपयोग के लिए प्रेरित करना था । कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल व बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लित करके किया। इस कार्यक्रम मे सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकगणो को वोट देने की शपथ दिलवायी कि ष्हम भारत के नागकिर लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा का अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। कार्यक्रम मे प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन विद्यार्थियों को जिनकी उम्र १८ वर्ष या उससे अधिक है तथा सभी शिक्षकों को मत देने के लिये प्रेरित किया और शपथ दिलायी कि श्हम भारत के नागरिक लोक तंत्र मे निष्ठा रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं एवं स्वतन्त्र निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने दृढ़ तथा प्रत्येक निर्वाचन में निर्भय होकर तथा धर्म, मूल वंश, जाति समुदाय, भाषा के विचारो या किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की प्रतिज्ञा करते है । इस अवसर पर बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने बताया कि मतदान करना देश के विकास के लिये जरूरी है और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिये जरूरी है व शपथ दिलवायी की ह विद्यार्थी एक सजक जागरूक मतदाता बनेगा व एक सही समाज के निर्माण मे अपना पूर्ण योगदान देगा । प्रत्येक व्यक्ति का एक मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण के लिए जरूरी है । सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, कि सभी वर्ग अधिक से अधिक मतदान करें। इसी क्रम में बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि चुनाव हमारे देश का सबसे बडा लोकतांत्रिक पर्व है। इस दिन हम सभी को अपने सभी कार्यो को छोड़कर सबसे पहले मतदान करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर हमारे निजी जीवन पर पडता है। हमारा भविष्य मे विकास कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि के रूप में चुन रहे है । इस अवसर पर बी०बी०ए०, बी०सी०ए० व बी०एस०सी० सी०एस०) विभाग से दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, डा० संगीता गुप्ता, मौ० अन्जर, प्राची, पूर्वी संगल, सोनिका, अभिषेक बागला, चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, हर्षित गर्ग, रोबिन मलिक, निरंकार शर्मा, रितू गुप्ता, हर्षिता गोयल, प्रियंका शर्मा, शशांक भारद्वाज, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ एवं छात्र/छात्राओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना प्रतिभाग किया।
युवक की भी हुई मौत
गत दिवस पहले महिला पर किया था जानलेवा हमला, बाद में खुद किया था जहरीले पदार्थ का सेवन
रतनपुरी। गंाव बडसू मे बस स्टैण्ड पर बस की इंतजार मे खडी महिला पर जानलेवा हमला करने वाले युवक की जहरीली पदार्थ से सेवन से मौत हो गई।
विदित हो कि बीते दिन थाना रतनपुरी क्षेत्र के गंाव बडसू मे बस स्टैण्ड पर बस की इंतजार कर रही करीब 40 वर्षीय एएनएम गंाव बडसू निवासी सुषमा पत्नि रामकुमार पर गंाव बडसू के ही निवासी करीब 37 वर्षीय सुबोध पुत्र लाल सिंह ने बलकटी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त महिला की उपचार के दौरान मेरठ मे मौत गई थी। वहीं दूसरी और इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबोध ने उक्त घटना को कारित कर कोल्डडिक्स मे जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया था। जिसे पुलिस व ग्रामीणो द्वारा उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। जहंा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फनगर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कचहरी परिसर मे आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर पुलिस द्वारा कचहरी परिसर व उसके आसपास सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं दूसरी और एलआईयू इंस्पैक्टर आकाश सक्सैना ने सुरक्षा के मददेनजर व्यवस्थाओं को परखा।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) द0 एस0डी0 पब्लिक स्कूल में छात्रों को उनके भविष्य की ओर उन्मुख करने हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम(परामर्श सत्र) का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी शैक्षिक सत्र में विषयों एवं वर्गों के चयन के संदर्भ में छात्रों एवं अभिभावकों की जिज्ञासा को दूर करना तथा स्पष्टता प्रदान करना था।इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चंचल सक्सेना जी ने कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विभिन्न विषयों से जुड़ी कैरियर संभावनाओं एवं अवसरों के विषय में बताया साथ ही उन्होंने विषयों के चयन में छात्र को अपनी रुचियों एवं क्षमताओं को प्राथमिकता देने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि हम सही समय पर, सही चीजों का चुनाव करें और सही निर्णय लें।
विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने माननीय निर्देशिका श्रीमती चंचल सक्सेना जी एवं आए हुए अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए छात्रों को आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि ऐसा रास्ता चुनें,जो आपके जुनून को प्रज्वलित करे और आपके दिमाग को चुनौती देकर,आपको ऐसे भविष्य की ओर ले जाए,जहां आपके सपने हकीकत बन जाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हमारी संस्था छात्रों के बेहतर और स्वर्णिम भविष्य के लिए सदैव प्रयासरत है।
होली मिलन समारोह का आयेाजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नवीन मंडी कुकड़ा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के नवीन मंडी महामंत्री नमन कुच्छल के प्रतिष्ठान काशीनाथ एंड संस पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के बैनर तले होली मिलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल एवं अध्यक्ष संजय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर रहे तथा सफल संचालन सचिन शर्मा जिला महामंत्री ने किया इस सुंदर व्यवस्था को बनाने में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के समस्त पदाधिकारी ने सफलतापूर्वक जिम्मेदारी का निर्वहन किया सभी अतिथियों का स्वागत प्रदेश संयोजक सुरेंद्र मित्तल एवं अमन कुच्छल सहित सभी कपाट का पहनकर स्वागत किया गया होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्वतंत्र परिवार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे जिन्होंने भगवान कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गुलाल लगाकर मिष्ठान और पकवान का भोग लगाकर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया इस होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से स्वतंत्र परिवार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ-साथ वरिष्ठ व्यापारी कृष्ण गोपाल मित्तल संजय मिश्रा सुनील ग्रोवर सुरेंद्र मित्तल शलभ गुप्ता रमन शर्मा सरदार बलविंदर सिंह पंडित चमनलाल कुकी जिला अध्यक्ष कपिल गर्ग सचिन शर्मा नमन अमन कुछछल दीपक शर्मा ख्याली शर्मा देव भारद्वाज अमूल सिंगल हरिओम शर्मा शिवम गोयल लोकेश सैनी नगर अध्यक्ष शुभम घर गौरव गर्ग शशांक तायल अमित धीमन सचिन वर्मा सुनीत गुप्ता बालमुकुंद गुप्त सौरभ जैन लवी गोयल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और इस रंगों के पर्व को सतपाल सिंगर के द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों से कार्यक्रम स्थल को धार्मिक माहौल बनते हुए माननीय मंत्री सहित सभी को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया और सराफा बजा रही कहीं के अध्यक्ष विकास गोयल का जन्मदिन भी होली मिलन समारोह में मनाया केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और सभी ने एक स्वर में कहा कि रंगों के त्यौहार को पारंपरिक रंगों से ही इस रंगों के पर्व को मनाई यह प्यार का त्यौहार है इस प्यार के साथ ही मनाएं इस सफल आयोजन का श्री काशीनाथ एंड संस एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी को सफल आयोजन की की बधाई दी
होली मिलन समारोह पर मची धूम
मुजफ्फरनगर। नई मंडी बड़ी धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल द्वारा की गई, होली मिलन समारोह के अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी भीमसेन कंसल, अंकुर दुआ,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, मीनू पेपर मिल के डायरेक्टर अजय कपूर रहे, होली मिलन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल द्वारा की गई, व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारीयों ने सभी अतिथियों का फूल माला व पटके पहनाकर स्वागत किया, बाहर से आई आर्केस्ट्रा पार्टी ने सुंदर भगवान राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई व राधा कृष्ण पर आधारित लोकगीतों पर नृत्य सत्य कर समा बांध दिया अन्य कलाकारों ने भी सुंदर नृत्य करके व्यापारियों से खचाखच भरे प्रांगण में सभी व्यापारियों को मन मोह लिया तथा सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया,समारोह में कई पंक्चुअलिटी अवार्ड भी निकले गए, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण व्यापारी नेता संजय मित्तल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं परम कीर्ति शरण द्वारा शानदार गीत गाकर उपस्थित अतिथियों व व्यापारियों का भरपूर मनोरंजन किया, सभी उपस्थित व्यापारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेलकर होली का त्यौहार मनाया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ द्वारा लकी ड्रा के व्यापारियों को परितोषित देकर सम्मानित किया गया, होली मिलन समारोह में राजेंद्र सिंघल, महेश चौहान, आशुतोष गुप्ता, नवीन बिंदल, प्रमोद त्यागी, मुदित जैन, दिनेश बंसल अमित राय जैन, संजय बंसल, मनी तायल,संजीव बत्रा,राजीव गुप्ता,आलोक गर्ग,मनीष अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, आलोक जैन, सुभाष मित्तल, नरेश जैन, नीरज बंसल, पुनीत सिंघल, राजेश गोयल, अनुज सिंगल, मोहनलाल, संदीप सिंघल,बृज गोपाल छारिया,विशाल कालरा, विनय अग्रवाल धर्मेंद्र जैन राहुल सिंघल गुरजीत सिंह चावला सरदार कुलदीप विपिन गोयल नीरज गांधी अचिन सागर पराग गोयल गौरव जैन संजय गुप्ता अरोड़ा ऑप्टिकल भानु प्रताप प्रवीण धीमान आदि भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे
खाटूश्याम जी की निशान यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)फाल्गुन महोत्सव के चलते नगर की हृदय स्थली शिवचौक से खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकडो श्रृद्धालु महिला पुरूष सम्मलित हुए। भारी भीड के साथ शिव चौक से शुरू हुई यह निशान यात्रा भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर गणपति धाम पर पहुंच कर समाप्त हुई।
फाल्गुन महोत्सव के कारण विभिन्न धार्मिक संस्थाओ द्वारा श्री खाटूश्याम संकीर्तन, हवन-पूजन एवं श्री खाटू श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज प्रातः करीब 9 बजे शिव चौक से श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति भरतिया कालोनी के द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य रूप से भीमसेन कंसल, डा. सुनीता बालियान, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय मित्तल व्यापारी नेता, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, तुषार गर्ग सहित श्री गणपति खाटू श्याम परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
नमूनें संग्रहित किये
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम मे खाद्य सचल दल की टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर छापामार कार्यवाही करते हुए ०६ नमूनें संग्रहित किये गये। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में होली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सचल दल की टीम द्वारा रूड़की रोड मुजफ्फरनगर व लद्दावाला मुजफ्फरनगर दूध की डेयरी पर छापामारध् निरीक्षण करते हुये मिश्रित दूध के ०२, पनीर के ०२ व दही के ०२ (कुल ०६ नमूनें)संग्रहित किये।
डॉ. चमन लाल सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ने बताया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम २००६ के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्यवाही संपादित की जाएगी। टीम में,खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।
सरकारी पेड़ काटने पर एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने दर्ज कराया मुकदमा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी को सूचना मिली थी एक बोलेरो में सरकारी शीशम के पेड़ सरकारी जमीन से कटकर आ रहे हैं शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिला अधिकारी बुढाना मोनालिसा ने उक्त पिकअप को पकड़वा लिया जिसमे सरकारी पेड़ भरा था तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी बुढ़ाना को तत्काल थाने पर पहुंचकर उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे उप जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में श्री सुशील कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी व वन दरोगा व वन रक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय जांच की गई जांच में स्पष्ट हुआ कि रणधीर सिंह निवासी ग्राम टोड़ा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर ने जंगल ग्राम नगवा में बनी नलकूप नंबर २८स्रु की सरकारी नाली पर एक शीशम का पेड़ खड़ा था जांच में आसपास के किसानों द्वारा बताया गया कि सरकारी नाली पर लगे पेड़ को शाम के समय इरशाद पुत्र मारूफ निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर व असलुफ पुत्र मतलूब निवासी उपरोक्त व उनके अन्य साथियों द्वारा शीशम के पेड़ को चोरी से काट लिया और इस पेड़ को काटकर पिकप नम्बर क्क१२्रञ्ज०२१९ बुलेरो पिकअप रंग सफेद में लादकर ले गए
वन दारोगा द्वारा मौका स्थल की जांच करने पर स्पष्ट हो गया कि नलकूप विभाग की सरकारी भूमि से शीशम का पेड़ काटा गया है। ततपश्चात बुढ़ाना थाने में आई०पी०सी० की धारा ३७९ एवं उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा ४ध्१० के आलोक में स्नढ्ढक्र दर्ज करा दी गई है।


