उत्तर प्रदेश

Hamirpur: प्रेमिका से झगड़ा हुआ तो गला रेतकर घास-फूस डालकर शव फूंका

Hamirpur: प्रेमिका से नशेबाजी के बाद झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने गला रेता फिर घास-फूस डालकर शव फूंक दिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस तीन महीने बाद मामले का खुलासा कर पाई है। गुरुवार को हमीरपुर पुलिस आरोपी को लेकर सचेंडी के धरमंगदपुर गांव पहुंची। यहां प्रेमी ने शव के जले हुए अवशेष बरामद कराए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन के बाद अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। पति मजदूरी करता है। पति ने पुलिस से शिकायत की थी 21 दिसंबर 2023 को पत्नी सुमेरपुर बाजार जाने की बात कह घर से निकली, फिर नहीं लौटी। 25 दिसंबर को सुमेरपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो बिधनू निवासी 24 वर्षीय सुखवीर यादव से घंटों बातचीत निकली। 21 व 22 दिसंबर को दोनों के मोबाइलों की लोकेशन भी एक ही निकली।

इस मामले में एक बेहद दुखद सच्चाई सामने आई है, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। हमारे समाज में महिलाओं के प्रति इस तरह की हिंसा का अस्वीकृत करना और इसके विरुद्ध आवाज उठाना हम सभी का कर्तव्य है। न केवल सरकार या पुलिस, बल्कि हम सभी लोगों को भी सामाजिक सचेतता और उचित शिक्षा के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस घटना ने फिर से हमें याद दिलाया है कि हमें सभी में समान अधिकार और सम्मान की भावना को प्राथमिकता देनी चाहिए, चाहे वो किसी भी जाति, धर्म, या लिंग से संबंधित हो। एक समाज तभी समृद्ध हो सकता है जब उसके हर व्यक्ति को इस तरह की घटनाओं से खुद को बचाने के लिए सक्षम और सुरक्षित महसूस हो।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + five =