उत्तर प्रदेश

कम्पनी बाग में जहाँ-तहाँ लगे गंदगी के अंबार: कपिल देव ने अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर 08 जनवरी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के कम्पनी गार्डन व स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफाई, शौचालय, प्रबंधन, खिलाडियों को हो रही असुविधाओं, व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें ठीक व व्यवस्थित कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया है।

शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के साथ मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग का निरीक्षण किया।

कम्पनी बाग में जहाँ-तहाँ लगे गंदगी के अंबार को देख मंत्री ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए वहाँ साफ-सफाई विशेष रूप से शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुदृढ कराये जाने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये।

वहाँ घूमने आये लोगों ने मंत्री कपिल देव को बताया कि यहाँ की प्रबंधन व्यवस्था ठीक नहीं है।इसके बाद मंत्री कपिल देव ने चौ0 चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

जिला क्रीडा समिति के सदस्यों से संपर्क करने पर उन्होंने मंत्री को बताया कि जिला क्रीडा अधिकारी अधिकतर बाहर रहते हैं जिस कारण स्टेडियम की व्यवस्थाएँ, आवश्यकताएँ प्रभावित रहती हैं।

कपिल देव ने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये और वहाँ की सफाई व्यवस्था को भी ठीक कराने को कहा।

मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को पत्र लिखकर इन विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए सभी व्यवस्थाएँ सुधारने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सभासद नरेश मित्तल, नवनीत कुच्छल, संजय गोयल चावला, अमित, जितेंद्र कुश्ती कोच, स्टेडियम के खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − sixteen =