मुरादनगर हादसे में मृतको की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रृद्धाजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की और गाजियाबाद के मुरादनगर शमशान घाट मे लैण्टर गिरने से जो 25 लोग मारे गए थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गई कि उस जगह निर्माण के दोषियो को किसी भी हालत मे बख्शा नही जाए।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला महामन्त्री राजकुमार रहेजा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की एक बैठक कार्यालय ओम मार्केट भगत सिह रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल ने की।
बैठक मे व्यापारी सुरक्षा फोरम के सभी सदस्यो ने गाजियाबाद के मुरादनगर मे शमशान घाट मे लैण्टर गिरने से जो 25 लोग मारे गए थे उनके लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि दी गयी और साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गयी कि उस जगह के निर्माण मे दोषियो को किसी भी हालत मे बख्शा नही जाए।
साथ ही फोरम मुजफ्फरनगर प्रशासन से मांग करता है कि जितनी भी जर्जर हालत मे बिल्डिंग है और जो ठेके द्वारा नयी बिल्डिंग बनी है,उनका निरीक्षण हो ताकि ऐसी अप्रिय घटना ना हो
बैठक मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, डा.नितिन जैन,आदित्य जैन,देवेन्द्र चौहान, सी.ए.ललित बंसल, मुकेश गोयल, सनमति जैन, संजय मित्तल, अखिल सिंघल, हर्ष अरोरा, सुनील सैनी,संजय गोयल, कपिल सिंधी, नितिन कुच्छल, प्रिंस मल्होत्रा, अनुराग जैन,सागर अरोरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज
