वैश्विक

Arvind Kejriwal के जरिए AAP ने की मनी लॉन्ड्रिंग- ED

ईडी ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal पर कई गंभीर आरोप लगाए. ईडी ने कहा, अरविंद केजरीवाल के जरिए आम आदमी पार्टी ने मनी लॉन्ड्रिंग की. ईडी ने यह भी बताया कि केजरीवाल को साजिश के बारे में पूरी जानकारी थी. ED से दिल्ली हाईकोर्ट को बताया, AAP ने Arvind Kejriwal के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया है और इस प्रकार के अपराध धारा 70, PMLA 2002 के अंतर्गत आते हैं. AAP एक राजनीतिक दल है जिसमें जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29-ए के तहत पंजीकृत व्यक्तियों का संघ शामिल है.

ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किए अपने जवाब में बताया, शराब घोटाले से आम आदमी पार्टी को फायदा हुआ. जबकि Arvind Kejriwal को साजिश के बारे में पूरी जानकारी थी. सबकुछ केजरीवाल की जानकारी में हुआ. हालांकि ईडी ने कोर्ट में बताया कि अरविंद केजरीवाल ने खुद हवाला लेन-देन नहीं किया है.

  • शराब घोटाले से आप को हुआ फायदा
  • अरविंद केजरीवाल को साजिश का पता था
  • सबकुछ केजरीवाल की जानकारी में हुआ
  • केजरीवाल ने हवाला लेन-देन खुद नहीं किया.
  • ईडी ने बताया, गोवा में AAP के कैश लेन-देन के सबूत हैं.
  • हवाला के जरिए 45 करोड़ गोवा भेजे गए.
  • आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की.
  • ईडी ने केजरीवाल की अर्जी का विरोध किया.
  • समन पर पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल
  • केजरीवाल ने जांच में सहयोग नहीं किया
  • सिर्फ केजरीवाल नहीं, आप भी दोषी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार तीन अप्रैल को सुनवाई होगी. केजरीवाल ने अपनी याचिका में अपनी गिरफ्तारी और ईडी की हिरासत में भेजे जाने को चुनौती दी है.

इससे पहले 27 मार्च को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि इस मामले ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है जिनपर ईडी से उसका रुख जाने बिना ‘सरसरी तौर पर’ फैसला नहीं किया जा सकता है.

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था. फिर पेशी के बाद कोर्ट ने 1 अप्रैल तक के लिए हिरासत में भेजा था. लेकिन 1 अप्रैल को पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =