Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमैटी की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमैटी की एक आवश्यक बैठक रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित की गयी। बैठक में जुझारू सभासद वार्ड 11 के राहुल पंवार को कमैटी की ओर से स्वागत कर उन्हे नई मंडी क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया।

इस आशय का उन्हे प्रमाण पत्र भेंट किया गया। अपने संबोधन में सभासद राहुल पंवार ने कहा कि वे अपनी टीम का यथाशीघ्र गठन करेंगे और वे जिला पंचायत के वार्ड 11 से भी उम्मीदवारी के रूप में चुनाव मैदान में आये है।

बैठक में टीएसआई वीर अभिमन्यू का आगामी बैठकों में अभिनंदन कर उनसे यातायात में सुधार की मांग की जायेगी। इसके साथ ही सैन्ट्रल विजिलेंस कमीशन द्वारा ऑल इडिया एंटी करप्शन कमैटी को भेजे गये सर्टिफिकेट पर खुलकर चर्चा हुई

और उपस्थित पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया। इस मीटिंग में सहायक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू, जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महामंत्री अमित धीमान, सहायक महामंत्री पं. मनसुख शर्मा, पीआरओ डा.संजय अग्रवाल, उमेश वर्मा, लविश रहेजा, वेदप्रकाश, रोबिन जैन, विपिन कुमार, प्रवीन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमैटी की अगली बैठक शीघ्र ही आयोजित की जायेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =