Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति द्वारा फाल्गुन महोत्सव

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति(रजि०) नवीन मंडी मुजफ्फरनगर द्वारा वार्षिक अखाड़ा एवं फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री खाटूश्याम सेवा प्रचार समिति अध्यक्ष विशाल गोयल द्वारा श्री खाटू श्याम अखाड़ा एवं फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक दी गई
जानकारी। श्री गोयल ने बताया कि बाबा का गुणगान विजय महाराज (पंजाब) एवं अभिषेक नामा(जयपुर) द्वारा किया गया।सुरेश गुप्ता(पहाड़गंज) वालों का विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। समिति सचिव कमल सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला भवन नई मंडी निकट मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर में किया गया और बाबा का भव्य दरबार लगाया गया।
साथ ही यह कार्यक्रम शाम रस के यूट्यूब चौनल व खाटू श्याम समिति के फेसबुक पेज पर भी लाइव किया गया है। बाबा का भव्य श्याम रसोई में आए हुए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के कोषाध्यक्ष पुनीत गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं श्री खाटू श्याम प्रभु उपस्थित रहे। श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार, ५६ भोग का विशेष भोग का विशेष भोग लगाया गया और कोलकाता के फूलों द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया
जो अद्वितीय एवं दर्शनीय रहा।कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तों ने पूरी श्रद्धा भाव के साथ कार्यक्रम कीर्तन का आनंद लिया। इस बैठक में समिति के पदाधिकार/सदस्य में विशाल गोयल,कमल सिंघल, पुनीत गोयल, विपिन गुप्ता, विकास गोयल,अनुज गोयल, हिमांशु गोयल, मयंक शर्मा, पुनीत गुप्ता, राहुल शर्मा, शुभम सिंघल, अभिनव गोयल, हर्षित सिंघल, रवि सिंघल, शुभम वर्मा, अमन गुप्ता, ईशान गर्ग, रोहित सिंघल, तुषार गुप्ता, आशीष गोयल, कुणाल भारद्वाज, रजत गोयल, तुषार मंगल, अमित रावत, केशव जैन, श्याम गुप्ता, तुषार वत्स, ध्रुव जैन, मोहित गोयल, सचिन माहेश्वरी, उमंग वशिष्ठ, दिव्यांश गर्ग, मयंक रावत, शिवम शर्मा, विनीत अग्रवाल, सौरभ बंसल, हर्षित तायल, दीपांशु शर्मा, नीरज धीमान, सोनू गर्ग, वंशित बंसल, आदि भारी संख्या में सभी कमैटी पदाधिकारी एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =