उत्तर प्रदेश

Kanpur: प्रेमी शिक्षक किसी और लड़की को लेकर फरार, शादी के घर में मातम

Kanpur एक शिक्षक ने इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को प्यार की मीठी-मीठी बातों से प्रेम जाल में फंसा लिया. शिक्षक ने छात्रा को शादी का सपना दिखा दिया. जब शिक्षक और छात्रा के प्रेम-प्रसंग की जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो शादी करवाने का फैसला कर दिया. जब छात्रा अपने शिक्षक प्रेमी के लिए दुल्हन बनकर बारात आने का इंतजार कर रही थी तो पता चला कि उसका प्रेमी शिक्षक किसी और लड़की को लेकर फरार हो गया है.

लाल जोड़े में दुल्हन बनकर बैठी छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिवारवालों को दी तो हड़कंप मच गया. दूल्हे के भाग जाने की सूचना जैसे ही घर के अन्य सदस्यों को लगी तो गेस्ट हाउस में सन्नाटा पसर गया. परिवारवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

पूरा मामला कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र इलाके का है, जहां रहने वाले की युवती के पिता प्राइवेट नौकरी से रिटायर्ड हो चुके हैं. उन्होंने बताया की उनकी बेटी 11वीं क्लास की पढ़ाई कर रही थी. कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का प्रेम-प्रसंग स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक शिवम से चल रहा है.

जब उन्होंने अपनी बेटी से जब इस बात पर जानकारी ली तो उसने शिवम से शादी करने की बात परिजनों को बताई. छात्रा के परिवारवाले शिवम के घर पहुंचे और शादी की बात की गई. दोनों परिवारवाले शादी के लिए तैयार हो गए और 23 अप्रैल को शादी की तारीख भी निकली.

23 अप्रैल की सुबह से ही गेस्ट हाउस में शादी की पूरी तैयारी चल रही थी. रस्में चल ही रही थीं कि जानकारी हुई कि शिवम किसी अन्य लड़की को लेकर फरार हो गया है. युवती ने परिवारवालों को इस बात की जानकारी दी तो शादी के घर में मातम पसर गया. पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है. परिवार पुलिस के साथ जब शिवम के घर पहुंचा तो ताला लगा हुआ मिला.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =