Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डाटा सिक्योर्टि से मैनेजमेन्ट आवश्यक-कौशल

 इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन मु0नगर चैप्टर द्वारा एक जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कम्प्यूटर डाटा का मैनेजमेन्ट एवं उसको सुरक्षित रखने व इण्डस्ट्रीयल इन्श्योरेन्स पॉलिसी एवं उद्योग बन्धु का औद्योगिक समस्याओं के निस्तारण में योगदान और इस प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग पर विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
मीटिंग का शुभारम्भ इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन मु0नगर चैप्टर के चेयरमैन  कुश पुरी ने ओरिऐन्टल इन्श्योरेन्स के अधिकारियों व कृष्णा कम्प्यूटर एण्ड सोफ्टवेयर से आये  कौशल अग्रवाल व उपस्थित सभी उद्यमियों का स्वागत करके किया। कौशल अग्रवाल  ने कम्प्यूटर डाटा सिक्योर्टि व उसके मैनेजमेन्ट पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि डाटा सिक्योर्टि से पहले उसका मैनेजमेन्ट अति आवश्यक है। हमारे कम्प्यूटर में ऐसा अनावश्यक डाटा पडा रहता है जो कि हमारे आवश्यक डाटा के बैकअप में एक बडी बाधा है। उन्होने यह भी बताया कि आजकल डाटा को सुरक्षित रखने के लिए बहुत से साधन उपलब्ध है जिसमें क्लाउड कम्प्यूटर,एक्स्ट्रनल हार्डडिस्क जैसे टूल है जिनमें हम अपने डाटा को संरक्षित कर सकते है। उन्होने यह भी बताया कि इसके अलावा एन्टीवायरस सोफ्टवेयर व हार्ड डिस्क में भी ऐसे टूल है जिसमें हम अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते है।
ओरिऐन्टल इन्श्योरेन्स से आये डिविजनल मैनेजर श्री मूलचन्द जी व श्री प्रदीप गोयल जी ने उद्योगो में मशीनरी व स्टॉक का इन्श्योरेन्स कराये जाने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें किस प्रकार इन्श्योरेन्स कराना चाहिए व अपनी मशीनरी व स्टॉक का मूल्याकन का निर्धारण किस प्रकार कराना चाहिए यदि औद्योगिक इकाईयॉ सही पॉलिसी लेंगी व उसका मूल्यांकन सही प्रकार से करायेंगी तो उसे अपने नुकसान की भरपाई आसानी से प्राप्त होगी अन्यथा कठिनाई का सामना करना पडेगा।
चैप्टर चेयरमैन  कुश पुरी ने कम्प्यूटर डाटा का मैनेजमेन्ट एवं उसको सुरक्षित रखने व इण्डस्ट्रीयल इन्श्योरेन्स एवं उद्योग बन्धु का औद्योगिक समस्याओं के निस्तारण में योगदान के बारे में बताते हुए उपस्थित सभी उद्यमियों से आग्रह किया कि आज के तेजी से बदलते परिवेश में हमें अपने उद्योगो के विकास के लिए इन विषयों की महत्ता को समझना चाहिए क्योंकि कम्प्यूटर डाटा एक बहुत बडी पूंजी के रूप में उद्योगो के लिए काम करता है और उसी प्रकार सही इन्श्योरेन्स का चयन भी उद्योगो की सेहत के लिए जरूरी है। बैठक के अन्त में आई0आई0ए0 के सचिव श्री पवन गोयल ने ओरिऐन्टल इन्श्योरेन्स से आये अधिकारियों व श्री कौशल अग्रवाल जी व उपस्थित सभी उद्यमियों का आभार वयक्त किया गया। बैठक में सर्वश्री अभिनव अग्रवाल,पंकज जैन,अरविन्द मित्तल,मनीष जैन,अंकुर गर्ग, अमित जैन,सन्दीप जैन,तरूण गुप्ता,इफ्तिखार हुसैन,असद जी,पियूष मित्तल,अमित संगल,संजीव मित्तल,समित अग्रवाल,अश्वनी मित्तल,नवनीत गोयल एडवोकेट,आदि अनेको उद्यमी उपस्थित रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 10 =