खबरें अब तक...

समाचार

अवैध रूप से लगने वाली सब्जी मंडी को पुलिस ने हटवाया1 5 |2 1 |
मुज़फ्फरनगर। नगर में यूँ तो सरकारी मंडी के नाम से सिर्फ और सिर्फ एक ही मंडी है और वो भी कूकड़ा मंडी जिसे लोग एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी के नाम से भी जानते है जिसमे गुड़ , शक्कर से लेकर , सब्जी अनाज तक बिकने आता है मगर जनपद के कई स्थानों पर अवैध सब्जी मंडी भी फल फूल रही है जिसे आलाधिकारियों के दिशा निर्देशनो में पुलिस हटवाती भी रहती है लेकिन कुछ खुराफाती लोग अपनी हरकतों से बाज नही आते है और अवैध सब्जी मंडी लगा अपना धन्दा चमकाने में लग जाते है कुछ इसी तरह आज भी अवैध रूप से लगने वाली सब्जी मंडी को थाना शहर कोतवाली पुलिस ने आलाधिकारियों के आदेश पर हटवाया है’
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के ईद गाह के सामने लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को आज थाना पुलिस ने आलाधिकारियों के दिशा निर्देशन में हटवा दिया है । यहां लगने वाली सब्जी मंडी काफी चर्चाओं में चल रही थी |सूत्रों की अगर माने तो इस मंडी के लगने और हटने में कई झोल है और कई दलाल भी सक्रिय हो रहे थे यहां तक की आलाधिकारियों के नाम से रुपये लेकर यह सब्जी मंडी लगवाने की भी शिकायत अधिकारीयों को मिल रही थी ।
वहीं दूसरी तरफ कूकड़ा सब्जी मंडी के आढ़तियों का तो यहां तक कहना है की इस तरह की नगर में कई अवैध सब्जी मंडी लगती है जिनके कारण सब्जी यहां तक नही पहुँच पा रही है जबकि यहां के आढ़ती तो सरकार को बकायदा टैक्स भी देते है इस तरह जगह जगह लगने वाली अवैध सब्जी मंडी के कारण सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है ।
आज सवेरे थाना शहर कोतवाली पुलिस ने यह अवैध सब्जी मंडी हटवा दी है वहीं कुछ सब्जी आढ़तियों ने यहां किसान सब्जी मंडी के बैनर आदि लेकर हंगामा भी करना चाहा लेकिन उनकी पुलिस के आगे एक न चली जिस पर वह अब आंदोलन की बात कह रहे हैं। उधर जब इस सम्बन्ध में थाना शहर कोतवाली के एस एस आई समयपाल अत्री से बात की गई तो उनका कहना था की यह अवैध सब्जी मंडी आलाधिकारियों के आदेशनुसार हटवाई गई है ।।

युवक का शव मिला-ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी 1 4 |
मंसूरपुर। ईख के खेत मे ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई और देखते ही अनेक ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के सेथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव संधावली के जंगल मे करीब 42 वर्षीय ग्रामीण का शव पडा देख आसपास खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान गांव संधावली निवासी सलीम पुत्र हासिम के रूप मे हुइ। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब इस दुखद हादसे से अवगत कराया तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व पडौसी तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंचे तथा हंगामे का प्रयास किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनो को किसी प्रका समझा-बुझाकर शान्त कराते हुए आश्वासन दिया कि मामले की छानबीन कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणो मे चर्चा रही कि बीते दिन अचानक कहीं लापता हुए सलीम की हत्या की गई है। तथा घटना को छिपाने के उददेश्य से शव को उक्त स्थान पर लाकर डाला गया गया हैं। जबकि पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। सम्भवतः किसी हादसे मे उसकी मौत ेहो गई है।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस समबन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया है। इस दौरान सीओ खतौली राजीव सिह, इंस्पैक्टर के.पी.एस.चहल, बेगराजपुर चौकी प्रभारी सुनील नागर आदि मौजूद रहे। सलीम की मौत से उसके परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

किसान के यहां चोरी
चरथावल। घर मे घुसे चोरो ने किसान को बेहोश कर घर मे रखी नकदी चोरी कर ली। पीडित किसान की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नंगलाराई निवासी एक किसान बीती रात अपने परिवार सहित अपने घर मे सोया हुआ था कि देर रात घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरो ने उक्त किसान को नशीला पदार्थ सुघाकर बेहोश कर दिया तथा घर मे रखी कुछ नगदी चोरी कर ले गया। सुबह ऑख खुलने पर जब परिजनो को इस घटना का पता चला तो उन्होने अपने पडौसियो के साथ थाने पहुंच कर इस मामले मे तहरीर दी। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शुकतीर्थ में चला सदस्यता अभियान
शुकतीर्थ /मुज़फ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर भाजपा के नमामि गंगे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर नागरिकों को सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य आज सवेरे गंगा घाट पर आरम्भ हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व ज़िला महामन्त्री विजय शुक्ला, प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे डॉ.वीरपाल निर्वाल,युवा भाजपा नेता अमित राठी, रामकुमार सैनी, पं.रामकुमार शर्मा, समाज सेवी विनोद शर्मा चेयरमैन, बृजवीर सिंह,डॉ.महकार सिंह, प्रदीप कुमार आदि प्रमुख रूप से रहे।

 

सांसद के नाम से फोन करने वाले पकडे3 3 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान के नाम से लखनऊ सचिवालय मे फोन करने वाले दो आरोपियो को मोबाईल व सिम आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिह ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिली कि कुछ लोग सांसद डा.संजीव बालियान के नाम लखनउ सचिवालय मे फोन कर गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। एसपी सिटी ओमवीर सिह ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान मे आने पर सांसद डा.संजीव बालियान ने थाना सिविल लाईन मे इस मामले मे मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना सिविल लाईन पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। पुलिस ने मोबाईल नम्बरो का सर्विलांस व सीडीआर आदि के आधार पर की गई भागदौड व छानबीन के तहत इस मामले के आरोपी दो युवको को मामले मे प्रयुक्त मोबाईल व सिम आदि बरामद किए। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम हर्ष वर्धन उर्फ मुन्ना, विकास उर्फ विक्की निवासी ग्राम रथौडा छपरौली जिला बागपत बताया। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त दोनो युंवक खुद को सांसद बताते हुए पफोन करते थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकडे गए अभियुक्तो ने अपना जुर्म कबूल किया है। तथा इन दोनो आरोपियो को जेल भेजा जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी आदि मौजूद रहे।

मुठभेड़ में बदमाश सहित सब इंस्पेक्टर घायल, एक फरार
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गिरफ्तार हो गया, जबकि एक अपराधी फरार हो गया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश्घ पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पूरा मामला शाहपुर थाने का है। यहां की पुलिस की बदमाशों से उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसौली चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने काकड़ा निर्माना रोड के जंगल मे बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में जहां एक शातिर बदमाश जाकिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं बदमाशों की गोली से एक सब इंस्पेक्टर अमित यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और बदमाशों की इस मुठभेड़ में एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए शातिर बदमाश जाकिर पर विभिन्न जनपदों में लगभग ३८ मुकदमे लूट ,हत्या,डकैती जैसी धाराओं में दर्ज हैं। बदमाश से पुलिस ने एक बाईक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस बाबत एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की ये शातिर बदमाश देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पकड़ा गया बदमाश ज़ाकिर २०१२ में भी एक बार पुलिस की हिरासत से फरार हो चुका है। बहराल पकड़े गए बदमाश के साथी की तलाश में पुलिस द्वारा घंटो तक जंगल मे कॉम्बिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नही लगी।

सज गये नवरात्रों को लेकर बाजार5 2 |
मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र की शुरू हो गयी हैं। बाजार पूजा-अर्चना के सामान, देवी माता की मूर्तियों, सूखे मेवों व व्रत के सामान से सजने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ महिलाएं घरों पर ही देवी माता की तस्वीरें बना रही हैं। देवालयों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने का कार्य चल रहा है। नौ अक्टूबर को पितृ विसर्जनी अमावस्या के साथ ही पितृ पक्ष का समापन हो रहा है। १० अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र के लिए देवी माता के मंदिर भी सजने लगे हैं। रंगाई-पुताई के बाद सफाई का कार्य चल रहा है। देवी मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, बंधनवारों से सजाया जा रहा है। घरों पर श्रद्धालु भी नवरात्र व्रत के लिए पूजा-पाठ व व्रत के लिए खाने की सामग्री एकत्र करने में लग गए हैं। बाजार देवी माता की मूर्तियों व श्रृंगार के सामान, सूखे मेवे तथा व्रत के लिए खाद्य सामग्री से बाजार गए हैं। श्रद्धालुओं ने नवरात्र व्रत की के लिए सामान खरीदना शुरू कर दिया है। बाजार में चहल-पहल दिखाई देने लगी है।

पटेलनगर रामलीला का भव्य शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर रामलीला का पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ किया गया। पं. जितेंद्र मिश्रा के सानिध्य में हुई पूजा अर्चना में मुख्य यजमान के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसैन कंसल, भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल, व्यापारी प्रेमनाथ, विकल्प जैन, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, वरिष्ठ पत्रकार लोकेश भारद्वाज ने पूजा अर्चना सम्पन्न करायीं। पूजा अर्चना के उपरांत अतिथियों द्वारा फीता काटकर भगवान गणपति एवं लक्ष्मीनारायण की आरती की तथा उनका आर्शीवाद लिया। शुभारम्भ के अवसर पर रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, निर्देशक विजय मित्तल व पंकज शर्मा, सह निर्देशक अमित भारद्वाज, गोविंद शर्मा, संजय अग्रवाल, सभासद विकल्प जैन, नीरज गुप्ता आदि का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के आरम्भ में नारद मोह की सुंदर लीला का स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया।

जेब से 80 हजार उडाये
मुजफरनगर। दिन दिहाडे जिला पंचायत के चपरासी की जेब से 80 हजार रूपये निकाल लेने की घटना से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की छानबीन शुरू की। दिन दिहाडे हुई यह घटना आज दिनभर कचहरी मे चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार कचहरी स्थित जिला पंचायत कार्यालय के चपरासी राकेश कुमार को जिला पंचायत के टैक्स आफिसर ओमप्रकाश तोमर ने 80 हजार रूपये का चैक कैश कराने के लिए दिया। बताया जाता है कि कोर्ट रोड यूनियन बैंक से चैक कैश कराकर जब चपरासी राकेश पैदल ही वापिस जिला पंचायत कार्यालय लौट रहा था कि जैसे ही वह सर्विस क्लब तिराहे के समीप पहुंचा कि इसी बीच उक्त स्थान पर पहुंचे एक अज्ञात साईकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी और इस दौरान राकेश की जेब से 80 हजार रूपये निकाल कर चम्पत हो गया। इस दौरान बुरी तरह घबराए राकेश ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पीडित राकेश ने फोन द्वारा इस मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अधिकारियो ने सिविल लाईन पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। मामला संज्ञान मे आते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस मामले मे मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।

मामूली बात पर हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला पर बीती रात्रि दो पक्षों में मामूली कहासुनी में मारपीट हो गयी और मौके पर पहुंची पुलिसने हंगामा कर रहे लोगों को फटकार कर मामला शांत किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टील्ला निवासी ज्योति तथा दूसरे पक्ष के शुभम के बीच बीती रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। देखते ही देख्तो दोनें में मारपीट हो गयी। जिसमें कई लोग घायल हो गये। जबरदस्त हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस डायल 100 की गाडियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे दोनें पक्षों पर लाठी फटकार कर शांत किया तथा घायलों को जिला चिकित्सालय में भेजा तथा मामले की छानबीन में जुट गयी।

तिसंग में हुआ रामलीला का उद्घाटन8 1 |
जानसठ। ग्राम तिसंग मैन बाजार मे भारतीय जनता पार्टी के मण्डल उपाध्यक्ष एवं राम लीला कमेटी के अध्यक्ष राजन वालिया ओर ग्राम घटायन उत्तरी निवासी जिला पंचायत पद के उम्मीदवार संदीप चौधरी (गुड्डू) ने रीबन काटकर श्री रामलीला उद्घाटन किया। इससे पूर्व पं. सूर्यकान्त शर्मा ने विधि विधान के अनुसार पूजन कराया इस दौरान रामलीला कमेटी के समस्त सदस्य गण व सूर्याकान्त पंडित, मीडिया प्रभारी अनुज सैनी, ऋषि राज वालिया , सुरेश वालिया , खचेडू मुनीम सैनी , टीटू वालिया रामपाल पाल मूलचंद शर्मा, सुधीर राजवंशी, धवन वालिया अंकुश वालिया चन्दरवीर विनय वालिया, राजेन्द्र प्रजापति, सतपाल पाल जितेन्द्र प्रजापति बिट्टू पाल, अनवेश पाल राकेश सैनी सोमपाल कश्यप, पिंकू नूनिया ,पंकज सैनी मंगता नूनिया आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + five =