खबरें अब तक...

समाचार

युवक का शव मिला-ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी 1 4 |
मंसूरपुर। ईख के खेत मे ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई और देखते ही अनेक ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के सेथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव संधावली के जंगल मे करीब 42 वर्षीय ग्रामीण का शव पडा देख आसपास खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान गांव संधावली निवासी सलीम पुत्र हासिम के रूप मे हुइ। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब इस दुखद हादसे से अवगत कराया तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व पडौसी तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंचे तथा हंगामे का प्रयास किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनो को किसी प्रका समझा-बुझाकर शान्त कराते हुए आश्वासन दिया कि मामले की छानबीन कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणो मे चर्चा रही कि बीते दिन अचानक कहीं लापता हुए सलीम की हत्या की गई है। तथा घटना को छिपाने के उददेश्य से शव को उक्त स्थान पर लाकर डाला गया गया हैं। जबकि पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। सम्भवतः किसी हादसे मे उसकी मौत ेहो गई है।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस समबन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया है। इस दौरान सीओ खतौली राजीव सिह, इंस्पैक्टर के.पी.एस.चहल, बेगराजपुर चौकी प्रभारी सुनील नागर आदि मौजूद रहे। सलीम की मौत से उसके परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

सीओ से मिले हिंदू संगठन कार्यकर्ता3 2 |
मुजफ्फरनगर। जानकारी के अनुसार बीते माह थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम शेर नगर के पास हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा एवम् महिला पदाधिकारी साक्षी वर्मा के साथ क्षेत्र के दूसरे समुदाय के युवको द्वारा जबरदस्त मार पीट की गई थी जिसमे पुलिस ने उस वक्त कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थी इस मामले में बाकि आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तार की मांग को लेकर आज हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवम् शिव सैनिकों ने सीओ नई मंडी योंगेंद्र सिंह से मिलकर बाकि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है’ । सीओ से मिलने वालों में हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा , साक्षी वर्मा , मनीष चौधरी , मनोज ठाकुर , प्रमोद मलिक सहित शिव सेना जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार , देविंदर चौहान , भुवन मिश्रा , राजेश शर्मा , वैभव जैन वैभव गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।।

 

एडीएम ने ली बीएलओ की बैठक4 1 |
मुजफरनगर। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियो के मददेनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते मतदाता सूची पुनरीक्षण का जो कार्यक्रम चल रहा है। उसके तहत नए मतदाताओ को मतदाता सूची मे शामिल करने। नए वोट बनवाने व मतदाता की मृत्यु तथा मतदाता के एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित होने व किसी युवती की शादी हो जाने पर उसका नाम लिस्ट से हटवाने आदि सभी कार्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बन्धित है। जिसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए तथा सभी बीएलओ पूरी तत्परता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह करे।
कचहरी स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पर बीएलओ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम प्रशासन अमित सिह ने बैठक मे मौजूद बीएलओ को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। एडीएम प्रशासन अमित सिह ने बैठक मे मौजूद बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि 2019 के आम चुनाव के मददेनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का उददेश्य मतदाता सूची मे संशोधन करते हुए आगामी एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र हो जाने पर भी जिस मतदाता का वोट मतदाता सूची मे शामिल नही हो सका है। उक्त मतदाताओ का नाम लिस्ट मे शामिल कराना। अथवा किसी कारण वश किसी व्यक्ति का वोट कट गया हो। तो ऐसे मतदाताओ को चिन्हित कर उनसे आधर कार्ड की फोटो कापी, नए मतदाता के समबन्ध मे दसवी की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी व वोटर लिस्ट मे शामिल होने वाले नए मतदाता/मतदाता जिसका नाम किसी कारणवश वोटर लिस्ट से कट गया हो।
ऐसे मतदाता के हाल ही के दा पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा परिवार के किसी सदस्य के वोटर के वोटर कार्ड की फोटो कापी लेना आदि मतदाता सूची पुनरीक्षण से समबन्धित कार्यक्रम मे ऐसे कई कार्य सम्मलित हैं। जिन्हे पूरा करने पर ही मतदाता सूची का कार्य पूर्ण हो सकेगा।
एडीएम अमित सिह ने बीएलओ के साथ आयोजित बैठक मे बताया कि मतदाता सूची के तैयार करते वक्त किसी मतदाता की मृत्यु हो जाने पर उसका नाम लिस्ट से काटे जाना, किसी युवती का विवाह हो जाने पर उक्त युवती का नाम मतदाता सूची मे शामिल ना रखना। किरायेदार के रूप मे रह रहे परिवार के किसी अन्य स्थानीय स्तर पर किसी अन्य स्थान पर स्थानान्तरित हो जाने, मतदाता सूची मे पिता या पति का नाम गलत हो जाने, मकान का पता,जन्म तिथि मे हुई त्रुटि को ठीक करना आदि विभिन्न कार्य हैं। जिनके उचित व्यवस्थापन के पश्चात ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो सकेगा तथा मतदाता सूची को प्रकाशन के लिए अंतिम रूप दिया जाना संभव है। अतः सभी बीएलओ इस कार्य मे पूरी तत्परता से जुट जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
उल्लेखनीय है कि सदर विधानसभा मे 2167 बूथ हैं तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम मे 2167 बीएलओ को लगाया गया है। इस दौरान लगभग सभी बीएलओ सम्मलित रहे।

किसान के यहां चोरी
चरथावल। घर मे घुसे चोरो ने किसान को बेहोश कर घर मे रखी नकदी चोरी कर ली। पीडित किसान की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नंगलाराई निवासी एक किसान बीती रात अपने परिवार सहित अपने घर मे सोया हुआ था कि देर रात घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरो ने उक्त किसान को नशीला पदार्थ सुघाकर बेहोश कर दिया तथा घर मे रखी कुछ नगदी चोरी कर ले गया। सुबह ऑख खुलने पर जब परिजनो को इस घटना का पता चला तो उन्होने अपने पडौसियो के साथ थाने पहुंच कर इस मामले मे तहरीर दी। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शुकतीर्थ में चला सदस्यता अभियान
शुकतीर्थ /मुज़फ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर भाजपा के नमामि गंगे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर नागरिकों को सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य आज सवेरे गंगा घाट पर आरम्भ हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व ज़िला महामन्त्री विजय शुक्ला, प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे डॉ.वीरपाल निर्वाल,युवा भाजपा नेता अमित राठी, रामकुमार सैनी, पं.रामकुमार शर्मा, समाज सेवी विनोद शर्मा चेयरमैन, बृजवीर सिंह,डॉ.महकार सिंह, प्रदीप कुमार आदि प्रमुख रूप से रहे।

बूथों का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक का आज सदस्यता अभियान के चलते जीसी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में पहुंचकर वोट बनवाने का जायजा लिया। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ऐसे मतदाताओं को जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है अथवा जिनका वोट नहीं बना है वो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराये। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, सुनील तायल, विपुल भटनागर, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, विनीत कातियान, विधिष नागर, डा. अशोक, वैभव त्यागी, पंकज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, विशाल गर्ग, विजय सेनी सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर, मतदाता पुर्नरीक्षण अभियान के चलते मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने सरवट मंडल के ग्राम मेदपुर में बूथ पर जाकर जायजा लिया तथा बन रही वोटों का सत्यापन किया। जिला मंत्री प्रवीन शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, प्रवीन शर्मा, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, धर्मेन्द्र तोमर, नरदेव कुमार, मुल्कराज, हिमांशु सैनी, अरविंद कौशिक, आशीष, अमित, राजकुमार त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जयंती पर शोभायात्रा निकाली
मुजफरनगर। महाराज अग्रसैन सेवा समिति के तत्वाधान मे महाराजा अग्रसैन जयन्ति के उपलक्ष मे नगर मे बाईक रैली व शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे पहुंच कर सम्पन्न हुई।
महाराजा अग्रसैन सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी बंटी अग्रवाल किनौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वैश्य शिरोमणी महाराजा अग्रसैन जी महाराज की जयन्ति के अवसर पर महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से महाराजा अग्रसैन जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे सुन्दर-सुन्दर झांकिया व बैण्ड बाजे सम्मलित रहे तथा इस दौरान युवाओ द्वारा बाईक रैली भी निकाली गई जो राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर महावीर चौक, मिनाक्षी चौक,शिव चौक, भगत सिह रोड, आबकारी से होकर पुनः शिवचौक, कोर्ट रोड व प्रकाश चौक होते हुए जीआईसी मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

श्रीरामलीला में नारद मोह का मंचन
जानसठ। कस्बे के मिश्रान मोहल्ला स्थित पुरानी श्रीरामलीला का रात शुभारंभ किया गया। श्रीरामलीला में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। ११८ वें श्रीरामलीला का शुभारंभ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना की माता राजबीरी देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शा का अनुसरण चाहिए। सचिव यशवंत कांबोज ने बताया कि श्रीरामलीला का यह ११८वां साल है। स्थानीय कलाकार ही श्रीरामलीला का मंचन करते हैं। कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। जयप्रकाश कांबोज, जगदीश धनगर, वेद प्रकाश सैनी, गोपाल, सुरेश, रमेश चंद, सोनी गुर्जर, विजय शंकर अमित शर्मा, ब्रिजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, निशांत कांबोज, अनुज सैनी, रेशू गोयल व जगदीश कुमार आदि उपस्थित रहे। श्रीरामलीला का मंचन श्रद्धालु रोमांचित

रावण दिग्विजय लीला का वर्णन
बुढ़ाना। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से कस्बे में प्रदर्शित होने वाली श्रीरामलीला मंचन के रावण दिग्विजय लीला व रावण वेदवती प्रसंग का मंचन किया गया। इस लीला को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। लीला का मंचन जगजीवन व राजेंद्र कौशिक के निर्देशन में किया गया। इस दौरान बिजेंद्र घोला, धर्मेद्र, मदन मोहन, राजेश संगल, अर्चित गर्ग व विनीत कात्यायन आदि मौजूद रहे। रामलीला का शुभारंभ

रामलीला का शुभारम्भ
शाहपुर। श्रीआदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप चौहान व नगर पंचायत चेयरमैन परमेश सैनी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम की लीला सुनने व देखने से ही अपार आनंद की अनुभूति होती है। नगर पंचायत चेयरमैन परमेश सैनी ने भी भगवान राम की महिमा बताई। रामलीला कमेटी की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्यामपाल ङ्क्षसघल, उमेश मित्तल, श्यामलाल बच्ची सैनी, उमेश गोयल, अतुल बंटी, देशराज, प्रमोद गर्ग, चंद्रवीर ङ्क्षसह, सुनील मित्तल, अनिल बंसल, अनुज अग्रवाल, बालेश ङ्क्षसघल, मनोज गोयल, पवन सक्सेना, प्रवेश गोयल व गोल्डी कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी की रैली को लेकर बैठक आयोजित9 |
मुजफ्फरनगर। हाजी तसव्वर हुसैन आम आदमी पार्टी की रैली की तैयारियों को लेकर गोयला भवन पर एनके शर्मा की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली से आए वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजपाल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के तावली गांव में 14 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी की एक रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, फिल्म स्टार व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह समेत कई बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर काफी चिंतित है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, शिक्षामित्रों, स्कूलों में शिक्षा में सुधार, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला व लड़कियों की सुरक्षा, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। इन मुद्दो को आम आदमी पार्टी के नेताओं पदयात्रा के दौरान जनता के बीच भी रख चुके है।जिला प्रवक्ता शहजाद नबी जैदी ने कहा कि बीजेपी ने तमाम मुद्दो पर जनता को मुहैया कराने का दावा किया था। चुनाव से पहले ये मुद्दे बनाए थे बीजेपी ने वादा तो कर दिया,लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। जिससे जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी डॉ. मुसर्रत नबी ने कहा कि सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शिक्षामित्रों, किसानों, बेरोजगारों युवाओं आदि के मुद्दे पहले भी उठा चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की तावली गांव में आयोजित होने वाली रैली की तैयारी अंतिम चरण में हैं और रैली को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है। सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की जा रही है। ताकि रैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके उन्होंने बताया कि रैली की सभी तैयारी कर ली गई है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता एनके शर्मा ने की जबकि संचालन हाजी तसव्वर हुसैन एंव वसी खैरी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी अरविंद बालियान बृजपाल सिंह,शहजाद नबी जैदी,डॉ.एम. नबी,मौ.अहसान अभिषेक,सोनिया,कौशिक,विशाल कौशिक आफताब आलम राकेश कुमार शकील जावेद राजू राज सिंह आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − one =