Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: छात्रा ऋतिका चौधरी ने सीबीआई इंटर में किया जिला टाप

Muzaffarnagar सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा ऋतिका चौधरी ने जनपद व विद्यालय का नाम रोशन करते हुए ५०० में से ४९७ अंक प्राप्त किये, उन्होंने जिला टाप किया है। छपार थाना क्षेत्र के गांव बढेडी निवासी किसान नितिन पंवार की होनहार बेटी ऋतिका चौधरी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों को गर्व महसूस हो रहा है। इसके अलावा ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी में सी० बी० एस० ई० के वर्ष २०२४ के कक्षा १० एवं १२ के घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने बताया कि कक्षा १२ में विधि अग्रवाल ने ९४.४प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम, धनंजय रोहिला ने ९२.८प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा, आयुष ने ९२.४प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा, आकाश यादव ने ९१.६प्रतिशत प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। 
आयुष ने अंग्रेजी में ९९प्रतिशत, आकाश यादव ने फिजिक्स में ९५प्रतिशत, विधि अग्रवाल ने केमिस्ट्री में १००प्रतिशत, कन्हैया गौतम, कृष्णा गोयल, सार्थक, विधि अग्रवाल, आकाश यादव ने गणित में ९५प्रतिशत, धनंजय रोहिला ने एकाउंटेंसी में ९८प्रतिशत, धनंजय रोहिला ने बिजनेस स्टडीज में ८७प्रतिशत, अक्षरा भारद्वाज ने इकोनोमिक्स में ९२प्रतिशत, इशिका चौधरी, हर्मन प्रीत कौर, प्रणव कौशिक ने पेंटिंग में १००प्रतिशत, कनिष्क धीमान ने कम्प्यूटर साइंस में ८३प्रतिशत, यश अत्रिश ने फिजिकल एजुकेशन में ९६ त्न और वंश कुमार ने बायोलॉजी में ९५प्रतिशत कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा १० में अंग्रेजी में अन्वेषा यादव ने ९७प्रतिशत, हिन्दी में शुभांगी सिंह ने ९५प्रतिशत, गणित में कृष्णा अग्रवाल ने ९७प्रतिशत, साइंस में आयुष कुमार ने १००त्न, सामाजिक विज्ञान में अन्वेषा यादव ने ९५प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की प्रबंध समिति, डायरेक्टर डा० एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजादवीर व कोर्डिनेटर आशीष त्यागी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों को परीक्षा परिणामों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21435 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 9 =