News
खबरें अब तक...

समाचार

किसान प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट5 Min 6 |
भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, पुलिस थानों पर की गई बैरिकेडिंग
मुजफ्फरनगर। किसान प्रदर्शन की आशंका के मददेनजर जनपद मे पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित समस्त पुलिस अधिकारियो ने क्षेत्र मे भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। किसानो के प्रर्दशन के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। सभी थानो व मुख्य चौराहो तथा बाजारो मे पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा।
थानो मे किसानो के धरना प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सभी जनपदो के कमांडरो को बॉडी प्रोटेक्टर सहित समस्त दंगा नियंत्रण संसाधनो से परिपूर्ण भ्रमण सील रहने के निर्देश दिए है। एडीजी एलओ के निर्देशे के अनुपालन मे एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद के ग्रामीण अंचल सहित नगर क्षेत्र मे सभी थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थानो व अन्य स्थानो पर पुलिस की चाक-चौबन्द व्यवस्था रही। एसएसपी अभिषेक यादव ने विभिन्न थानो व अन्य क्षेत्रो मे भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओ को देखा एवं मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर कोतवाली पहुंंच कर पुलिस बल की ब्रीफिंग की। शहर कोतवाल योगेश शर्मा के निर्देशन मे शहर कोतवाली मे चाक चौबन्द व्यवस्था की गई। किसान प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा डायल 112 व सभी चौकियों की फोर्स भी सम्बन्धित थानो पर मौजूद रही। सिविल लाईन थाना प्रभारी डी.के.त्यागी व इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चौहान,नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान आदि की मौजूदगी मे थानो पर व थाना क्षेत्र के सभी चौराहो व मार्गो पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भारतीय किसान यूनियन प्रभावित क्षेेेेेेत्रो मे भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स लगाई गई। भाकियू के चरथावल थाना क्षेत्र मे किसानो के धरने प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मीरापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी,शाहपुर इंस्पैक्टर संजीव कुमार,बुढाना कोतवाल एम.एस.गिल, भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह यादव सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के निर्देशन मे अलर्ट रहे।
वहीं दूसरी और दोपहर के वक्त चरथावल थाने के घेराव के लिए जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओ को एएसपी विवक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार व थाना प्रभारी धर्मेन्द्र से ने रोक लिया तथा समझा-बुझाकर वापिस लौटा दिया। इसके अतिरिक्त भाकियू कार्यकर्ता थाना पुरकाजी व थाना नई मन्डी पहुंच कर धरने प्रदर्शन का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अधिकारियो द्वारा समझाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता वापिस लौट गए। किसानो द्वारा प्रदर्शन की आशंका की सूचना को प्रबल होता देख एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर आ गया। इसी संदर्भ मे एसडीएम खतौली इन्द्रजीत सिह व सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, इंस्पैक्टर एच.एन.सिह भाकियू मण्डल प्रभारी राजू अहलावत के आवास पर भी पहुंचे।

नाले में मिली मिसाइल, पालिकाध्यक्ष पहुंची मौके पर6 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 4 सचिन कुमार सभासद के वार्ड में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नाला सफाई अभियान जारी था नाला सफाई के दौरान सफाई मित्रों को नाले में मिसाइल मिली सफाई मित्रों के द्वारा अध्यक्ष को इस से अवगत कराया तो तत्काल श्रीमती अंजू अग्रवाल रामलीला के पीछे स्थल पर पहुंची पुलिस अधिकारियों को सूचित करने पर पुलिस विभाग मौके पर मौजूद रही पालिका अध्यक्ष द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों को मिसाइल को सुपुर्द कराते हुए कहां गया यह जांच का विषय है कि है मिसाइल जिंदा है कि समाप्त है इस पर पुलिस विभाग के अधिकारी उसे जांच हेतु लेकर चले गए इस अवसर पर बनने पालिका अध्यक्ष महोदय के साथ सचिन कुमार नरेश खटीक श्री सलीम अंसारी प्रवीण पीटर विजेंद्र पाल मनोज वर्मा मान्य सभासद गण स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू वार्ड वासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

लाला जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया7 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। देश के महानायक, राष्ट्रभक्त पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के जन्म दिवस के अवसर पर पालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं माननीय सभासद गण अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रबुद्ध नागरिक गण के द्वारा लाला जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन में कहा गया लालाजी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है तथा गुलाम भारत में देश को आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका रही है द्यक्रूर अंग्रेज शासकों के द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए लालाजी पर लाठियां बरसाई लेकिन उनके इरादे कभी कमजोर नहीं हुएद्य लाला लाजपत राय के द्वारा गुलाम भारत में पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की गई ,जो आज लीड बैंक के रूप में चल रहा है। ऐसे महान नायक द्मशहम कोटि-कोटि नमन करते हैं तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा सदर बाजार में एक आधुनिक शौचालय का शिलान्यास किया गया सदर बाजार में स्थानीय व्यापारियों के द्वारा बहुत लंबे समय से जन सुविधा हेतु आधुनिक शौचालय के निर्माण की मांग की जा रही थी आज अध्यक्ष द्वारा आधुनिक शौचालय के शिलान्यास करने से स्थानीय व्यापारियों में काफी खुशी की लहर देखी गई इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह इंजीनियर अशोक अग्रवाल सभासद नवनीत कुछल प्रवीण पीटर प्रेमी छाबड़ा विजेंद्र पाल मनोज वर्मा नौशाद कुरेशी नदीम खान पवन कुमार कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल लिपिक मनोज बालियान अशोक धींगरा मनोज पाल व्यापारी नेता सुनील तायल सुनील सिंघल मावे वाले स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू पालिका के संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 

सपा की बैठक सम्पन्न8 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। सपा महानगर कमेटी की एक आवश्यक मीटिंग महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिस का संचालन नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। उसके बाद बैठक में संदीप कुमार को नगर कमेटी में सचिव पद पर मनोनीत कर प्रमाण पत्र दिया गया। संदीप कुमार के साथ कल्याणी, प्रदीप, अरुण कुमार, सोनू कुमार, जावेद आदि ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अलीम सिद्दीकी व शलभ गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रुप से कहाँ की संदीप कुमार आप और आपकी पूरी टीम अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में अपना योगदान दें एवम समाजवादी पार्टी की नितियो को आगे बढ़ाने का काम करे। बैठक में मुख्य रूप से जनार्दन विश्वकर्मा, उमर खान , टीटू पाल रमन, फराज अंसारी, सलमान त्यागी,हाजी चांद खान, सचिन अग्रवाल मौजूद रहे।

 

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त जागेन्द्र पुत्र संसार सिंह निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया।थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 करन नागर द्वारा वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र मौ0 अली निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को मीरापुर बाईपास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 कृपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विपिन पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को चौधरी चरणसिंह तिराहे से गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वरंटी अभियुक्त मौ0 नजर पुत्र अब्दुल हकीम नि0 मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 मैयाद्दीन द्वारा वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र ओमप्रकाश नि0 ग्राम बरवाला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जीतसिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों प्रेम पुत्र घसीटू, दीपक पुत्र प्रेम नि0गण ग्राम चोरो की तलहेडी खुर्द थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को भुरा हेडी चैकपोस्ट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मौ0 जाता उर्फ सोनू पुत्र हसन मौहम्मद नि0 ग्राम न्याजूपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को तितावी पीर के पास से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त यामीन पुत्र पीरू निवासी छप्पर वाली मस्जिद जामियानगर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को जामियानगर गेअ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 510 नशीली गोलियां बरामद की गयी।

 

किसानों ने सिसौली में की पंचायत9 Min Dhrni |
सिसौली। भारतीय किसान यूनियन की राजधानी सिसौली मे दिल्ली मे चल रहे किसान अांदोलन को लेकर किसानों ने पंचायत की। किसान पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी देहात श्रीवास्तव के निर्देशो के चलते जनपद सहित भौराकला व भाकियू के गढ सिसौली क्षेत्र मे पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। एसएसपी के निर्देशो के चलते सिसौली व उसके आसपास के क्षेत्र भारी मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। सिसौली मे आयोजित किसानों की पंचायत मे सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बीती निकटवर्ती जनपद बागपत मे किसानो के धरने को प्रशासन द्वारा समाप्त करा दिया गया था। चर्चा रही कि बागपत मे किसानो का धरना समाप्त कराने से क्षुब्ध किसानो ने सिसौली मे पंचायत कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण धरना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।

 

अवैध चाकू सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार द्वारा अभियु्कत राहुल पुत्र महेन्द्र निवासी कस्बा व थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को माल रोड चौडी गली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राषवेन्द्र सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों शाह आलम उर्फ मुकदमा पुत्र इस्माईल निवासी मुस्तफा कालोनी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर, वाजिद पुत्र नफीस निवासी मौहलला कस्सावान थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त शाह आलम के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1670 रूपए, पर्चा सट्टा, पैन आदि बरामद किया गया।

 

पुलिस ने तीन शातिर चोर दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 के0पी0 सिंह द्वारा अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तों भीम पुत्र सुरेश, अंकुर पुत्र इन्द्रपाल नि0गण ग्राम लखान थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम नूना खेडी पेट्रोल पम्प से व गिरफ्तार अभियुक्तों का साथी अभियुक्त प्रताप पुत्र सुरेश निवासी ग्राम व थाना तितावी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 5300- रूपये नगद बरामद किये गये हैं तथा ट्यूबैलों से चोरी किये गये 10-12 मीटर केबिल, तार, 02 तसला, 01 किलो तॉबे का तार व चोरी के 01 स्टार्टर व 01 आपरेटर भी बरामद किया गया।

 

 

समझौता करने को दे रहा धमकी
मुजफ्फरनगर। खतौली में दुष्कर्म पीड़िता युवती स्वजन के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि करीब तीन साल पहले उससे एक युवक ने दुष्कर्म किया था। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसे मामले में जमानत मिल गई थी। आरोप है कि आरोपित मामले में समझौता करने के लिए धमकी दे रहा है। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत हुआ था। दोबारा शिकायत शांतिभंग की धारा में कार्रवाई हुई थी।

किशोरी बरामद कर पिता-पुत्र का चालान
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने वाले पिता-पुत्र का चालान कर दिया। किशोरी बरामद कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवाया। दारोगा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नूरनगर निवासी पीड़ित ने दीपक व उसके पिता प्रेम निवासी गांव चौरोकी, तल्हेड़ी कोतवाली देवबंद पर पुत्री को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि भूराहेडी के पास से किशोरी बरामद कर उसे डाक्टरी के लिए भिजवाया है। दोनों आरोपितों का चालान कर दिया गया।

प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के लिए आपत्ति को दिया समय
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्रों के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की पूर्ण घोषणा से पहले आपत्ति का समय दिया गया है। वेबसाइट पर अपलोड किए गए परीक्षा केंद्रों को देखकर तीन जनवरी तक आपत्ति डीआइओएस कार्यालय में दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन इंटर कालेज व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को सूचना दी गई है कि वर्ष 2021 की परिषदीय परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होने बताया कि इस सूची को जिले की तहसील जानसठ, सदर, खतौली, बुढ़ाना तथा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के सूचना पट पर चस्पा की जाएगी। आपत्ति के लिए 30 जनवरी तक का समय दिया गया है।

प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद कराती है शोध
मुजफ्फरनगर। विकास एक सतत् प्रक्रिया है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक ढंग से जब प्रौद्योगिकी का विकास किया जाता है, तब विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो जाती है। उत्तर प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का निरन्तर समावेश आवश्यक है। कृषि, ऊर्जा, उद्यान, साइंस पार्क, एस्ट्रोनामी, उद्योग आदि विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक सोच के साथ शोध कर नये-नये प्रौद्योगिकी इकाइयों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किये जा रहे है। प्रदेश सरकार के प्रशासनिक एवं वित्तीय नियन्त्रण में स्वायत्रशासी संस्था विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश कार्यरत है। परिषद का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास प्रोत्साहन एवं उसके उपयोग को बढ़ावा दिया जाय, जिससे प्रदेश में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो रही नवीन प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहन के साथ निरन्तरता स्थापित किया जा सके।
प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के चयनित क्षेत्रों में परिषद द्वारा शोध कार्य कराया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक व सामाजिक विकास में उपयोगी शोध प्रायोजनाये प्रदेश स्थित विश्वविद्यालयो, चिकित्सा विश्वविद्यालयों, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयो तकनीकी संस्थानों के माध्यम से क्रियान्वित कराये जाने हेतु वित्त पोषित किया जाता है। शोध प्रयोजनाये सामान्यतः परिषद द्वारा 2 या 3 वर्ष हेतु स्वीकृत की जाती है। प्रदेश में 200 स्वीकृत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शोध प्रयोजनाये अनुश्रवण व वित्त पोषित करते हुए युवा शोधार्थियो को अवसर प्रदान किया गया। शोध कार्य से प्राप्त परिणामों को सम्बन्धित विभागो को क्रियान्वयन हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रदेश एवं देश के प्रतिष्ठित संस्थानोध्विश्व-विद्यालयो में ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकोंध्प्रोफेसर्स के साथ 2 माह की अवधि के लिए रिसर्च ट्रेनिंग हेतु अवसर उपलब्ध कराया जाता है जिसमें 25 हजार रू0 मासिक फेलोशिप प्रदान किया जाता है। इसके अन्तर्गत 77 छात्रों को 50 हजार रू0 प्रति छात्र देते हुए मानव संसाधन विकासध्प्रतिभा प्रोत्साहन किया गया है।
प्रदेश में प्रौद्योगिकी हस्तान्तरण एवं राज्य की आवश्यकतानुसार विकास के लिए प्रौद्योगिकी प्रवर्तन के अन्तर्गत ऐसी परियोजनायें ली जाती है, जिनके कार्यान्वयन में प्रौद्योगिकी विकास उन्नयन व हस्तान्तरण निहित हो। इसके अन्तर्गत इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों, क्षेत्रो में व्यावहारिक एवं उपयोगी 14 शोध परियोजनाओं को परिषद द्वारा वित्तपोषित किया गया है। जिसमें सिविल, इलेक्ट्रीकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स, कम्प्यूटर, केमिकल, प्लास्टिक टेक्नालॉजी, आयल व पेन्ट, फूड आदि क्षेत्र के है।
परिषद द्वारा अभियांत्रिकी विद्यार्थी परियोजना कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष 40 प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए 400 अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त उच्च तकनीकि के साथ आर्थिक रूप से लाभान्वित करते हुए रू0 20 हजार की धनराशि प्रति प्रोजेक्ट उपलब्ध कराते हुए मानव संसाधन विकासध्प्रतिभा प्रोत्साहन का अवसर प्रदान किया गया है। प्रदेश का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद विकास के विभिन्न आयामों को चिन्हित करते हुए शोध कराकर क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित विभागों को भिजवाती है जिससे सम्बन्धित क्षेत्र में प्रदेश का विकास हो, और प्रदेश आत्मर्निभर बने।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =