भाजपा राज में हो रहा महिलाओं का उत्पीडनः प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। सपा हाईकमान के निर्देश पर आज प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी डा.सरोजनी नायडू के जन्मदिन महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी मे शामिल हुए सभी वक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे तथा प्रदेश सरकार पर जन समस्याओ तथा महिला उत्पीडन के मामलो मे अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेशव्यामी आहवान पर यूपी की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता सग्राम सैनानी डा.सरोजनी नायडू के जन्मदिन महिला दिवस पर भाजपा सरकार के महिलाओ पर अपराध/अत्याचार के विरूद्ध समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम/विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,पूर्व विधायक अनिल कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सुषमा सैनी,बबली मैनवाल,नगर अध्यक्ष महिला सभा अलका शर्मा,निधिशराज गर्ग,शलभ गुप्ता,गौरव जैन आदि पार्टी पदाधिकारियो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम मे उमर खान, जनार्दन विश्वकर्मा, टीटू पाल,वकील बेगम,शौकत अंसारी,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

