बुढ़ाना पुलिस ने बदमाश को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने एक वांछित बदमाश को अवैध तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम के निर्देश पर बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल के नेतृत्व मे उप निरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल हिमांशु मलिक और हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने वांछित बदमाशों की तलाश में गश्त करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने जब बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम तेजपाल पुत्र रतलू निवासी कस्बा टीकरी थाना दोघट जनपद बागपत बताया।
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने १ अवैध तमंचा और २ कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किये। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

