नगर का चहुमुखी विकास ही लक्ष्यः अंजु अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। नगर का चहुमुखी विकास ही लक्ष्य है। नगर के विकास के लिए सभासदों के सहयोग भावना की आवश्यक्ता है। सभी के सहयोग से जनसेवा का कार्य सम्पूर्ण हो पाता है।
नगर के विकास के लिए वार्ड स्तर तक सफल कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 14वें वित्त के कार्य आरंभ होन पर आज पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के आवास पर पहुंचे सभासदो द्वारा चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने सभासद प्रेमी छाबडा,मनोज वर्मा,राजीव शर्मा आदि के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उद्यमी अभिषेक अग्रवाल एवं स्टेनो गोपाल त्यागी,समाजसेवी इं.अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

