Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राजूपत समाज के लोगो ने हमेशा से देश व सर्वसमाज की रक्षा कीः पुंडीर

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश पुण्डीर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक बैठक चरथावल विधानसभा के गांव बिरालसी मे ठा.भूप सिह के निवास पर सम्पन्न हुई

जिसकी अध्यक्षता डा.राजबीर सिह व संचालन ठा.कृष्णपाल ने किया।

बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं काग्रेस नेता राकेश पुण्डीर ने कहा कि राजूपत समाज के लोगो ने हमेशा से देश व सर्वसमाज की रक्षा की है।

इतिहास गवाह है कि जब जब देश पर संकट आया है। तब तब महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान जैसे वीर सपूतो ने अपने प्राण न्यौछावर करते हुए इस देश की रक्षा की है।

उन्होने बैठक मे उपस्थित सभी लोगो से आहवान किया कि अब समय आ गया है। राजपूतो के इकटठा होने का व अपनी ताकत पहचानने का। जिससे राजपूत समाज देश व सर्वसमाज की रक्षा कर सके।

इस दौरान राकेश पुण्डीर, ठा.विजयपाल सिह चैयरमेन,डा.ओमबीर सिह,खाप के मुखिया सत्यवीर पुण्डीर,ठा.पुन्डीर,हरेन्द्र पुण्डीर, अशोक पुण्डीर,ठा.कुशलपाल आदि मौजूद रहे। .

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 18 =