डीआईजी ने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया, कार्रवाई करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेन्द्र अग्रवाल ने आज एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने जिले की अपराध स्थिति की समक्षा करने के साथ लंबित मामलों के खुलासे के लिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढाने के साथ सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा। आज सुबह यहां पहुंचे डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेन्द्र अग्रवाल ने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया।
श्री उपेन्द्र अग्रवाल @digsaharanpur ने आज जनपद @muzafarnagarpol एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ में एसएसपी @AbhishekYadIPS.ओपी मिश्रा संयुक्त निदेशक अभियोजन ने विभाग के उल्लेखनीय कार्यों से अवगत कराया। pic.twitter.com/08XmMd4kJm
— News & Features Network (@mzn_news) February 20, 2021
इस मौके पर एसएसपी अभिषेक यादव भी मौजूद रहे। डीआईजी ने कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिले की अपराध स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कई बडे मामलों के जल्द अनावरण पर संतोष जताया।
इसके साथ ही उन्होंने तमाम आपराधिक मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने के साथ ऐसे मामलों का खुलासा करने और अपराधियों को समुचित सजा दिलाने के निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक अभियोजन ओपी मिश्रा ने अभियोजन विभाग के उल्लेखनीय कार्यों से डीआइजी को अवगत कराया। डीआईजी ने अभियोजन विभाग के कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि जब तक अपराधियों को कानून के हिसाब से सही सजा नहीं मिलेगी तब तक अपराधियों के दिलो दिमाग में खौफ नहीं पैदा होगा।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गश्त पर जोर देने के साथ अपराधिक गिरोहों पर सख्ती के लिए भी कहा।

