Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पहल: सिटी मजिस्ट्रेट ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र के वार्डा में लगातार जिला प्रशासन को मिल रही शिकायतों के चलते जिला प्रशासन की पहल पर नगर मजिस्ट्रेट का अभियान आज भी जारी रहा।

आज उन्होंने वार्ड ३१ में निरीक्षण करने के साथ लापरवाह या गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह द्वारा नगर के वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने साफ कहा है कि जो भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिलेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। आज इसी क्रम में वार्ड नंबर ३१ से सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने घूम घूम कर निरीक्षण किया।

गली मौहल्लों में सफाई व्यवस्था को लेकर मौहल्लावासियों व दुकानदारों से बातचीत की और पूछा कि वहां सफाईकर्मी किस समय आते हैं। कूड़ा किस समय निकालते है कब उठाते हैं।

नालिया साफ होती कि नहीं होती हैं। सड़क पर झाड़ू लगती है कि नहीं लगती है। महिलाओं व दुकानदारों ने नगर पालिका सफाई कर्मचारियों कि जमकर शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट को दर्ज कराई।

सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए नगरपालिका कोषाधिकारी को ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया है। सफाई व्यस्था में सुधार के लिए हर वार्ड में सिटी मजिस्ट्रेट खुद रोज जारी रखेंगे। निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद रहे। बढती महंगाई के खिलाफ काली पटटी बाधकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − two =