Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदू संगठनों ने कावड़ लेकर Muzaffarnagar पहुंची डॉक्टर उदिता त्यागी का शिव चौक पर किया जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड डॉ उदिता त्यागी और यति संन्यासी यति सत्यदेवानंद जी,यति रणसिंहानंद जी,यति परमतमानंद जी,मोहित बजरंगी था अन्य भक्तगणों द्वारा २५ जुलाई को हरिद्वार के माया देवी मंदिर जूना अखाड़े के आनंद भैरव घाट से उठाई गई कांवड़ आज मुजफ्फरनगर शिव चौक पहुंची।

यह कांवड़ (विश्व धर्म संसद)की सफलता,हिंदुओ के परिवारों में वृद्धि व मजबूती और जातिवाद व जातीय वैमनस्यता के समूल विनाश के लिए उठाई गई है। हिंदूवादी नेता बिट्टू सिखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया यह ऐसी पहली कांवड़ है जो सनातन धर्म के मानने वाली को रक्षा और सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश के लिए उठाई गई है।यह कांवड़ यात्रा बेटी और अस्तित्व बचाने का संदेश दे रही है।

इन कांवड़ यात्रियों के साथ पंच धातुओं का बना भव्य शिव परिवार भी है जिसे सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश के लिए शिवशक्ति धाम डासना में स्थापित किया जाएगा। मुजफ्फरनगर के सभी हिंदू संगठनों ने बिट्टू सिखेडा,राजू सैनी और संदीप जिंदल के नेतृत्व में इस पवित्र उद्देश्य के लिए इतना श्रम करने वाले कांवड़ियों का भरपूर स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर के हिंदू संगठनों के विशेष आग्रह पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज भी आज शिव चौक पर उपस्थित हुए। इन कांवड़ यात्रियों में पंडित सनोज शास्त्री,मोहित बजरंगी,बॉबी त्यागी, उदयवीर,विवेक नागर,अभिषेक, अंकित नागर,रेंचो तथा अन्य भक्तगण शामिल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =