Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आबकारी विभाग एवं नई मन्डी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब सहित इरफान को दबौचा

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के उददेश्य से जनपदभर मे चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अर्न्तगत जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन मे आबकारी विभाग एवं नई मन्डी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने नई मन्डी थाना क्षेत्र के भोपा रोड स्थित श्रीराम स्वीटस के पास से शराब तस्कर इरफान पुत्र अययूब निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर के कब्जे से 23 पेटी नकली देशी शराब तोहफा ब्राण्ड व मारूति कार नं.यू.पी.15-ए.ई.-6013 बरामद किया गया।

मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना नई मन्डी मे आबकारी अधिनियम की धारा-60 व 420,467,468,471 भा0द0वि0व के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त बरामद वाहन पर आबकारी अधिनियम की धारा 72 के अर्न्तगत न्यायालय, जिला मजिस्टै्रट,मुजफ्फरनगर मे कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी इरफान को गिरफ्तार करने वाली टीम मे राजेश कुमार,आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र-1,सदर,मु.नगर। शैलेश कुमार,आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4,बुढाना, राजेश कुमार, आबकारी सिपाही,क्षेत्र-1,सदर,मु.नगर तथा राकेश गिरी आबकारी सिपाही, क्षेत्र-4 बुढाना, मुकेश कुमार सब इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी, का.अरूण कुमार, का.कपिल कुमार थाना नई मन्डी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + one =