Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पीड़ित हिन्दुओं को विश्व हिंदू महासंघ ने भारत में बसाने की मांग की

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान भिखारी प्रजापति जी सहारनपुर मंडल प्रभारी श्रीमान पंकज वालिया जी के निर्देशानुसार आज जनपद मुजफ्फरनगर में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारीयों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा

जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया की बांग्लादेश में हुए तख्त पलट में वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदूओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है रोजाना मंदिरों को तोड़ना हिंदू महिलाओं के आत्मसम्मान का चीर हरण तथा खुलेआम कत्लेआम ने पूरे भारत के हिंदुओं के हृदय को झकझोर कर रख दिया है विश्व हिंदू महासंघ इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है देश के माननीय प्रधानमंत्री जी से ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिन्दू महासंघ कि प्रमुख मांग इस प्रकार है

१,बांग्लादेश में कठोर सैनिक कार्रवाई कर वहाँ के हिन्दुवों के जान माल की सुरक्षा की जाए २, बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं को भारत में लाकर बसाया जाए ३,भारत में रह रहे अवैध रूप से बांग्लादेशी लोगों को देश से वापस भेजा जाए ४, देश में विस्फोटक रूप से बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्दी बनाया जाए आज पूरे देश का हिन्दू बंगलादेश के प्रताड़ित हिन्दुवों को भारत में शरण देने और उनको ह््रदय से लगाने को तैयार है

इस मौके पर जिला महामंत्री वैभव यादव,धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पं.धर्मेंद्र मिश्रा,सत्यपाल विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुज सिंघल, जिला मंत्री विनोद गर्ग,जिला मंत्री ठाकुर अरविंद सिंह,जिला सचिव एडवोकेट आकाश वर्मा,मातृशक्ति जिलाध्यक्ष पूनम गोस्वामी,युवाजिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी,सदर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाल,विजय कुमार,मातृशक्ति नगर अध्यक्ष संगीता पाल,नगर महामंत्री चिया राजपूत,मीनू देवी,सीमा पाल,रश्मि शर्मा,रेखा चौधरी,मधु आंटी,संजय पाल,आशीष वर्मा, आदी उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + seventeen =