Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत, छात्र रहे टॉपर

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में एम0 फार्मा अन्तिम वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमेंं ललिन कुमार टॉपर रहा। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया।

यह परीक्षा परिणाम डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने घोषित किया। एम0फार्मा अन्तिम वर्ष के ललिन कुमार 8.53 सी0जी0पी0ए0 प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे वही प्रेरणा सिंह जादोन ने 8.51 सी0जी0पी0ए0 प्राप्त कर द्वितीय एवं मुबस्सिर ने 8.25 सी0जी0पी0ए0 प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई दी और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ डा0 वैशाली, डा0 भूवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, रवि कुमार, पल्लवी, संजीव रतन तिवारी, राबिया प्रवीन, अनुराग कुमार, मिनाता, मौ0 सलमान, मौ0 जूबैर, मौ0 समी, महिमा राणा, सुबोध कुमार, विनय कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, सना जैदी, समीर शर्मा, एलिश, अमन, स्मृति माथूर, आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + ten =