Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के विदाई समारोह का आयोजन

बुढ़ाना। बीते साल नवम्बर माह में जिला गाजियाबाद से तबादला होकर जिला मुजफ्फरनगर आये सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सुबह उमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो गये।

उनके स्थान पर सिविल लाइन थाने से आए सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बुढ़ाना कोतवाली में आमद कराते हुए उमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी का चार्ज संभाल लिया है।

उनका विदाई समारोह आज उमरपुर पुलिस चौकी पर ही किया गया। जहां पर उमरपुर, शाहडब्बर और फतेहपुर नीमखेडी के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

सेवानिवृत्त हुए चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह मूल रूप से जिला अलीगढ़ की इगलास तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं।

उनको विदाई देने वालों में मुख्य रूप से उमरपुर पुलिस चौकी के नये प्रभारी संदीप कुमार, हैड कांस्टेबल विकास हूण, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल मौहम्मद कसीर, कांस्टेबल तेजिंदर धामा, आरएस मलिक, उमरपुर गांव के पूर्व प्रधान शोभाराम कश्यप, रवि कश्यप, हरेन्द्र कश्यप, मुकेश कश्यप, बिट्टू कश्यप, अरविंद कुमार व दीपक राजपूत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 15 =