Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उ.प्र. के बैनर तले Muzaffarnagar के अधिवक्तओं ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उ.प्र.के बैनर तले एकत्रित जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओं ने उच्च ंन्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अवमानना याचिका इनरी बनाम डिस्ट्रक्ट बार एसोसिएशन, प्रयागराज में पारित आदेश दिनांकित 7 अगस्त 2024 के सम्बन्ध में हाई कोर्ट स्पापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश पर हडताल रख विरोध व्यक्त किया।

हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उ.प्र. के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ एवम संयोजक अमित कुमार दीक्षित महामंत्री मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ, द्वारा बार एसोसिएशन मेरठ के पूर्व अध्यक्षगण नरेन्द्र पाल सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, अजय त्यागी, अनिल कुमार बक्शी, डा०ओ.पी. शर्मा, गजेन्द्र सिंह धामा, सतीश चन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, धीरेन्द्र दत्त शर्मा, मांगेराम, कुंवर पाल शर्मा एवम् पूर्व महामंत्रीगण सर्वश्री चौ० राज सिंह, रविकान्त भारद्वाज, जितेन्द्र सिंह बना, सतीश कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, सुधीर कुमार पंवार, अनिल कुमार जंगाला, संजय शर्मा, प्रबोध कुमार शर्मा, देवकी नन्दन विनोद कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्तागण सर्वश्री जबर सिंह, अब्दुल जब्बार खां, शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, सतीश राजभर, अयाज अहमद आदि विचार लिये गये।

तत्पश्चात् हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उ०प्र० के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एवम् संयोजक अमित कुमार दीक्षित ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता, महामंत्री निशान्त त्यागी, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष रिषीपाल सिंह, महामंत्री विपिन मौर्य, शामली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महामंत्री वीरेन्द्र कुमार

जिला बार एसोसिएशन कैराना के महामंत्री नसीम गुर्जर, दी बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी, मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, चन्दौसी बार एसोसिएशन (सम्भल) के अध्यक्ष नजर कुरैशी, जिला बार एसोसिएशन, बिजनौर के अध्यक्ष यशपाल सिंह, महामंत्री विशाल अग्रवाल, सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, महामंत्री सतेन्द्र कुमार, जिला बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्री प्रमोद त्यागी, महामंत्री सुरेन्द्र मलिक, अमरोहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र पोशवाल, बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तौमर, महामंत्री कपिल कुमार डेढा, जिला बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष उमेश भाटी, महामंत्री श्री धीरेन्द्र भाटी, रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी, महामंत्री नरेश तौमर, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा

हापुड़ बार एसोसिएशन, हापुड के अध्यक्ष राम निवास सिंह, महामंत्री विकास कुमार त्यागी, बुलन्दशहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिशन स्वरुप गुप्ता, महामंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा, सिविल बार एसोसिएशन, अलीगढ़ के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, महामंत्री दिपांशु कुमार, गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, महामंत्री महताब आदि तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/महामंत्री से फोन पर वार्ता की गयी।

इस दौरान कचहरी परिसर में जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला बार संघ महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मलिक एवं सिविल बार संघ के महासचिव सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 12 =