News
खबरें अब तक...

समाचार

भगवान आशुतोष का जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक किया
मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद मे विभिन्न शिवालयो मे भगवान आशुतोष का जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिवमंदिरो मे ओम नमः शिवाय तथा हर हर महादेव के उदघोष सुनने को मिलते रहे। श्रृद्धालु महिला पुरूषो ने भगवान शंकर की पिण्डी पर जलाभिषेक किया तथा शिवरात्रि का व्रत रख धर्म लाभ उठाया।
महाशिवरात्रि के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन तथा पालिका प्रशासन की और से जनसुविधा के दृष्टिगत विभिन्न मंदिरो तथा उनके आसपास उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं कली आदि का छिडकाव किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव तथा पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
शिवरात्रि के अवसर पर आज नगर के विभिन्न शिव मंदिरो मे श्रृद्धालूओ का जमावडा लगा रहा। पुलिस व पालिका प्रशासन की और से त्यौहार के मददेनजर उचित साफ सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत नगर के विभिन्न मंदिरो के आसपास पुलिस व महिला पुलिसकर्मी तैनात रही। पालिका प्रशासन की और से मंदिरो के आसपास सफाई व्यवस्था एवं कली का छिडकाव आदि कराया गया ताकि मंदिरो मे पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रृद्धालूओे को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। नगर की हृदय स्थिली शिव चौक पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिव भक्तों की लम्बी कतार लगी ंरही। पुलिस द्वारा उचित व्यवस्था के चलते बैरिकेटिंग करायी गई ताकि सभी श्रृद्धालु लाईन मे लगकर आराम से जलाभिषेक कर सकें। इस दौरान शिव चौक पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रही।
नगर की गांधी कालोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर, बोहरो का मंदिर, नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मंदिर ,संकीर्तन भवन, श्री गणपति धाम, श्री बालाजी धाम, गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व श्री गौलोकधाम मंदिर आदि विभिन्न मंदिरो मे स्थित शिवालयो मे श्रृद्धालु महिला पुरूषो ने भगवान आशूतोष की पूजा अर्चना की तथा गंगाजल व बिल्व पत्र आदि चढाकर पंचामृत अभिषेक किया। नई मंडी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य ने बताया कि फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर भगवान श्ांकर के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। उन्होने बताया कि महाशिवरात्रि की संध्या मे शास्त्रानुसार एवं विधि विधान पूर्वक शिवजी की पिण्डी पर कलश स्थापना की जाती है। इस दौरान रूद्राभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक कराना श्रेष्ठ है। पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य ने बताया कि शास्त्रोयुक्त प्रावधान के अनुसार फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवजी की पिण्डी पर कलश स्थापना की जाती है जिन्हे श्रावण माह की शिवरात्रि पर जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक के पश्चात देर शाम उतार दिया जाता है। महाशिवरात्रि के कारण शाहपुर क्षेत्र के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर तथा मीरापुर के सम्भलहेडा स्थित सिद्धपीठ शिवमंदिर मे श्रृद्धालूओ की जबरदस्त भीडदेखने को मिली। वहीं पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ के मंदिरो मे भी श्रृद्धालूओं को तांता लगा रहा। इस दौरान पूरा वातावरण धर्ममय बना रहा।

 

पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वांछित अभियुक्त अभय अहलावत पुत्र धीर सिंह नि0 सीमली थाना शाहपुर मु0नगर को बहलना चौक से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 विनयपाल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त शहजाद पुत्र फारूक नि0 ग्राम निराना थाना सिखेडा मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त कुसम पुत्र सीताराम नि0 ग्राम लुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त एहसान पुत्र रहमत इलाही नि0 मौ0 बालकराम कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को मौ0 जैन नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानां से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र भोपाल नि0 ग्राम मजलिसपुर तौफीक थाना भोपा मु0नगर, अशोक पुत्र जगदीश नि0 उपरोक्त को जंगल ग्राम भौकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 05-05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 श्री सुधीर कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त भूरा उर्फ रमेश पुत्र प्रहलाद नि0 गढी दुर्गनपुर थाना शाहपुर मु0नगर को निर्वाना गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त प्रवीण कुमार पुत्र राजपाल नि0 ग्राम कुरावां थाना फुगाना मु0नगर को मैनपाल के भटटे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 20 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त ऋषि पुत्र रोहताश नि0 ढिंढावली थाना तितावी मु0नगर को मुकुन्दपुर झाल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 20 प्ववे देशी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का को बरामद किया गया।

तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त सरफराज उर्फ सररू पुत्र गुलाम मौहम्मद नि0 ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर को प्राथमिक स्कूल ग्राम जौला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र जगदीश नि0 मौ0 द0भटवाडा थाना बुढाना मु0नगर को चरण सिंह तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

हादसे में एक की मौत, चार घायल
मुज़फ्फरनगर/पुरकाजी। जनपद में कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर हादसे दर हादसे होते जा रहे हैं, चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन के चलते छोटे वाहन चालकों की हर रोज जान पर बनती जा रही है, देर रात कार और अज्ञात वाहन की भिड़ंत में जहां एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया तो वही कार सवार ४ लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जहां सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं मामले की जांच पड़ताल के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना अंतर्गत चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित धमात नहर पुल के पास का बताया जा रहा है जहां बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हरियाणा के फरीदाबाद निकासी कार सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं उसके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद जहां घटना कारित करने वाला अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया तो वहीं कार में चीख-पुकार सुन आसपास से गुजर रहे अन्य राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सुर्दशन शर्मा पुत्र फूल कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया तो वहीं उसके अन्य साथियों साहिल, तुषार,अमित सिंह,और अंकुश को इलाज के लिए भर्ती कर मृतक के घर सूचना भिजवा दी । बताया जा रहा है की ये सभी दोस्त फरीदाबाद से कार द्वारा हरिद्वार जा रहे थे जहां अल सुबह थाना पुरकाजी क्षेत्र में यह घटना गठित हो गई।
आस पास के ग्रामीणों की माने तो जबसे चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है तब से इस मार्ग पर वाहन दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। यहां अक्सर चार पहिया वाहन से लेकर बड़े-बड़े भारी वाहन जैसे ट्रक ,बसे ट्राले और गन्नों से भरी भारी-भरकम ट्रैक्टर ट्राली और पॉपुलर लकड़ी से भरी ट्राली भी यहां से गुजर रही है। ऐसा नहीं कि जिला पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग को इसकी जानकारी ना हो जानकारी सभी को है लेकिन कहीं ना कहीं जिले के आला अधिकारी यहां अपनी आंखें मूंदते नजर आ रहे हैं या यूं कहें किसी बड़ी दुर्घटना की इंतजार में जिले के आलाधिकारी बैठे है। आपको बता दें गाजियाबाद के मुरादनगर से लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार तक यह कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग शिवभक्त कांवड़ियों के लिए बनाया गया था। श्रावण मास में आने वाली कावड़ यात्रा में इस मार्ग पर से कांवड़ियों को उनके गंतव्य के लिए भेजने के लिए इस मार्ग का उपयोग होता रहता है लेकिन इस मार्ग पर अब हल्के वाहनों सहित भारी वाहनों का भी आव्गमन हो रहा है। एक तरफ जहां वाहन चालक टोल बचाने की जद्दोजहद में इस जानलेवा मार्ग पर रात दिन चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपनी जान माल से भी नुकसान उठा रहे हैं । अब देखना यह होगा कि आखिर जिले के आला अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में आने वाले कांवर्ड पटरी गंग नहर मार्ग से बड़े वाहनों की रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई करेंगे।।

जिलाधिकारी ने मोबाइल वैन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा एक मोबाइल वैन मुजफ्फरनगर प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है इस मोबाइल वैन का उद्घाटन व शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने हरी झंडी दिखाकर महावीर चौक से किया मोबाइल वैन नगरी क्षेत्र में देहात क्षेत्रों में भ्रमण करेगी जिसमें व्यापारियों द्वारा किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच निशुल्क कराई जा सकती है जिसका परिणाम उन व्यापारियों व दुकानदारों को आम जनमानस को तुरंत ही बताया जाएगा इस मोबाइल वैन का शुभारंभ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया यह मोबाइल वैन नगर में घूम कर खाद्य पदार्थों की जांच करेगी अभी तक खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों दुकानदारों के सेंपलिंग भरकर बाहर लखनऊ आगरा लेब में भेजती थी जिसका परिणाम महीनों तक व्यापारियों को प्रशासन को करना पड़ता था अब इसको और सुदृढ बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को ६ मोबाइल वैन दी गई है यह मोबाइल वैन हर जनपद में जाकर व्यापारियों द्वारा इस वैन पर सेम्पलिंग करा सकते है और इस मोबाईल वैन में उपस्थित अधिकारी तुरंत ही उसका परिणाम देंगे इस मोबाइल वैन से जनमानस को जागरूक किया जाएगा जिससे वे नकली खाद पदार्थों को खाने से बच सकें इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह अभिहित अधिकारी चमनलाल सिंह सहित उनकी खाद्य विभाग की पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री मोहन तायल व्यापारी मुकेश बिंदल सहित कई भाजपा नेता व जनपद के वरिष्ठ व्यापारी भी मौजूद रहे जनपद में ११ मार्च से १७ मार्च तक मुजफ्फरनगर खाद्य कार्यालय को आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा मोबाइल बैंक उपलब्ध कराई है जिसका उद्देश्य आम जनमानस और खाद्य व्यापारियों में जागरूकता फैलाना है इसके माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे खोया दूध पनीर मसाले आदि की जांच की जाएगी कोई भी आम जनमानस इसमें किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच करा सकता है और कोई भी खाद्य व्यापारी अपने सामान की जांच करा सकता है जिसका परिणाम भी उनको तुरंत ही बताया जाएगा।

पुलिस ने मुठभेड के दौरान हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया
चरथावल। पुलिस ने मुठभेड के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत चरथावल क्षेत्र की दधेडू चौकी प्रभारी संजय राणा ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर तेजवीर के भटटे सिंगलपुर रोड पर मुठभेड के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम आजाद पुत्र सुलेमान निवासी निर्धना बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा,एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

वांछित को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुज़फ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर से चोरी के अभियोग में वांछित ०१ चोर अभियुक्त को चरथावल मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त शाहरूख पुत्र शहजाद निवासी ग्राम भैसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन जनपद शामली जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त एक शातिर बिजली ट्रांसफार्मर चोर अभियुक्त है, जिसके विरुद्ध थाना चरथावल पर भी बिजली ट्रांसफार्मर चोरी का अभियोग पंजीकृत है तथा वर्तमान में अभियुक्त थाना कोतवाली नगर के बिजली ट्रांसफार्मर चोरी के अभियोग में वांछित चल रहा था।

एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में जलाभिषेक की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव सवेरे से ही धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई पुलिस कर्मियों की डियूटी को भी चेक किया। गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए शहर से देहात तक शिव मंदिरों पर भारी चहल-पहल रात्रि से ही बन गई थी गुरुवार सवेरे को एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा महाशिव रात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपदीय क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु भृमण कर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा कांवड़ डियूटी में लगे पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया । एसएसपी अभिषेक यादव सुभाष सिविल ड्रेस में ही शिव चौक पहुंचे और यहां पर जलाभिषेक की तैयारियों का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिये।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष साथियों सहित रालोद में शामिल
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी के कमल गौतम जो बीएसपी के तीन बार मुजफ्फरनगर जिले के अध्यक्ष रहे मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, मंडल के कोऑर्डिनेटर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुरक्षित विधान सभा सीटो के प्रभारी रहे उन्होंने अपने साथियों के साथ बीएसपी को छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता चौधरी अजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर ,राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ रालोद में शामिल होने वाले उनके साथी नितिन गौतम, अंकुर प्रजापति, शंकर पासी, देशपाल पंचाल, आदि रहे। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत राठी, चौधरी अभिषेक गुर्जर प्रवक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल, मास्टर उदयवीर सिंह सदर मुजफ्फरनगर ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के आगमन की तैयारी जोरों पर
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है जिसके चलते स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ नई मंडी मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर सभासद विपुल भटनागर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमजी पब्लिक स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल १२ मार्च को जिले में आएंगे। उसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप समेत जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले कार्यक्रम गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर तय हुआ था, लेकिन अब सरकुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में फाइनल किया गया है। विकास कार्या समेत भय और भ्रष्टाचार मुक्ति को किए गए कार्या पर मंथन होगा।

होली खेलत नन्दलाल कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट व किर्ति शाखा द्वारा हिन्दुओं के रंग भरे त्यौहार होली के शुभ अवसर पर होली खेलत नन्दलाल कार्यक्रम टूलिप रैस्टौरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रा० महिला संयोजिका श्रीमती अलका सिंह जी व प्रा० चौयरमेन डॉ आर.के.सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर वन्दे मातरम से हुआ अतिथियों को शाखा की ओर से पटका पहना कर स्वागत किया गया अध्यक्ष सुनील गर्ग द्वारा होली पर्व पर प्रकाश डाला व सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया पहले चरण में शाखा के प्रवीण सिंघल के सुन्दर गीत से इस कार्यक्रम का आगाज हुआ दिव्यम कंसल और विधी व विधान द्वारा नृत्य ने मन मोह लिया। गोपाल कंसल वह प्रिती कंसल के युगल नृत्य ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्ष सुनील गर्ग , परमकीर्ति शरण अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज द्वारा ने अपने गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया सबसे सुंदर मुकेश लाल जी द्वारा बांसुरी पर गाये गीत ने खूब तालियां बटोरी। दूसरे चरण में बाहर से आए कलाकारों ने सुदामा – कृष्ण चरित्र व राधा-कृष्ण के एक से एक युगल नृत्य ने यही पर सब सदस्यों को वृन्दावन के दर्शन कराये। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने काले रंग पे मोरनी रुदन करें गीत पर सभा में उपस्थित सभी पुरुष, महिलाओं व बच्चों को अपने साथ नृत्य कराया फिर हुईं फूलों की होली सभी ने राधा-कृष्ण जी के साथ व आपस में फूलों से होली खेली। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की शाखा की ओर से उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया व उपस्थित सभी परिवारों को होली का उपहार दिया गया शाखा में आज पांच नए सदस्य श्री राम अवतार गोयल, अरविन्द गुप्ता, लाल चन्द अग्रवाल, विनोद गर्ग, राकेश वर्मा सपरिवार उपस्थित रहे सचिव डॉ नितिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श मित्तल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, अशोक सिंघल, अनिल प्रकाश बंसल, अनिरुद्ध गुप्ता, चक्रेश जैन, धर्मेंद्र त्यागी, गंगा सागर गोयल, कृष्ण कुमार बंसल, मनोज गुप्ता, डॉ एम.एल. गर्ग, मनोज जैन,मनु जैन, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, पंकज जैन, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सुनील अग्रवाल, संदीप जैन, संजीव संगल, विनय शर्मा, विजय कुच्छल, डॉ वी.डी.भारद्वाज, विशाल खोसला का सपरिवार सहयोग रहा।

नवनियुक्त थाना प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया
सिखेडा। नवनियुक्त थाना प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा निर्वतमान थाना प्रभारी को साथी पुलिसकर्मियो द्वारा विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उददेश्य से सिखेडा थाना प्रभारी का स्थानान्तरण किया गया है। एसएसपी द्वारा क्राईम ब्रान्च मे तैनात निरीक्षक सुभाष गौतम को सिखेडा थाना प्रभारी बनाया गया है तथा सिखेडा थाना प्रभारी रामवीर सिह को सिविल लाइन थाने में एसएसआई बनाया गया है। आज सिखेडा थाने पहुंचे थाने पहुंच कर पदभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त थाना प्रभारी सुभाष गौतम का पुलिस स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तथा पूर्व थाना प्रभारी रामवीर सिह को समस्त स्टाफ ने विदाई दी।

विद्युत विभाग के कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप लगा, प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। ग्रामीणो ने विद्युत विभाग के कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू के ग्रामीणो का आरोप है कि गांव सूजडू मे सडक से 2 फुट से 3 फुट की उंचाई पर तार लटके हुए हैं। जिससे किसी हादसे का भय बना हुआ है। ग्रामीणो ने विद्युत तारो को ठीक कराने की मांग की ताकि कोई हादसा ना हो सके।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 6 =