बिरालसी पुलिस चौकी के निकट कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी पुलिस चौकी के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई
हादसे में कार सवार कांस्टेबल की मौके पर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक को सीएचसी में लाया गया
ग्राम बिरालसी पुलिस चौकी के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई. हादसे में कार सवार कांस्टेबल की मौके पर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह @muzafarnagarpol फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। pic.twitter.com/SMh8Hv3LnE
— News & Features Network (@mzn_news) March 12, 2021
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है वहीं हादसे की सूचना मिलने परिजन सीएचसी पहुंचे।हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया
दरअसल आपको बता दे पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी का है।जहां बिरालसी पुलिस चौकी के निकट एक अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई
जिसमें कार सवार कांस्टेबल कपिल की दर्दनाक मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली पुलिस ने तुरंत ही घटना की सूचना कॉन्स्टेबल के परिजनों को दी
परिजनों ने तुरंत ही चरथावल सीएचसी पर पहुंचे जहां पर परिजनों में कोहराम मच गया. चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल मेरठ जनपद में तैनात है मामले की छानबीन की जा रही है।

