Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छापे की कार्रवाई: बिजली चोरों को बाज आने की हिदायत

मुजफ्फरनगर। बिजली चोरी को लेकर चल रहे अभियान में कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई में बिजली चोरी के २६ मामले पकडे जाने के बाद मामले दर्ज किए गए हैं।

अधीक्षण अभियंता बी. के.मिश्र और अधिशासी अभियंता पंकज कुमार के निर्देशानुसार सुजडू के कुंगर पट्टी, किदवई नगर और खालापार मौहल्ले में उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी के नेतृत्व में अवर अभियंता राजेश कुमार व ६६ केवी बिजली घर के अन्य स्टाफ को लेकर विजिलेंस टीम के प्रभारी ब्रजमोहन सिंह, अवर अभियंता नेत्रपाल व अन्य स्टाफ के साथ क्षेत्र में चौकिंग की गई।

इसमें लगभग २६ बिजली चोरों के खिलाफ धारा १३५ में मुकदमा दर्ज किया गया। उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी ने यह भी बताया कि इस प्रकार मॉर्निंग व नाईट रेड भविष्य में उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार जारी रहेगी।

वही बिजली चोरों को बाज आने की हिदायत भी दी है और कहा है किसी भी हाल में बिजली चोरों को बख्शा नही जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 9 =