उत्तर प्रदेश

मेरठ: होटल में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक गंभीर

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई। जानकारी लगते ही मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई। जानकारी लगते ही मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

जहां पर प्रेमी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मूल रूप से सोनीपत निवासी मोनू सामी (21) पुत्र सुल्तान काम मेरठ में ननिहाल है। मोनू का लिसाड़ी गेट जाकिर कॉलोनी निवासी सुमाइला (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6 बजे शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के समीप मंगमैन होटल में दोनों ने एक कमरा बुक कर लिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों ने सल्फास खा लिया है। जिसमें सुमाइला की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी लगने पर इस्पेक्टर मेडिकल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर लड़की को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है।

पुलिस ने दोनों के परिजनों का पता लगाया और उनको इस घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि युवती के शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है।

होटल के कमरे की भी तलाशी ली जा रही है। सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। दोनों ने जहर खाया है व क्या कारण रहा। इसका पता लगाने का प्रयास चल रहा है। युवक के ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =