वैश्विक

Pakistan कटोरामैन को कोरोना: दो दिन पहले लगवाई थी दान में मिली चीनी वैक्सीन: इमरान खान कोरोना संक्रमित

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही चीन की कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। फिलहाल, वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। पीएम इमरान खान के विशेष सहायक ने उनके संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी दी।

 18 मार्च को इमरान खान ने चीन की साइनोफार्मा वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। चीन की यह एकमात्र वैक्सीन पाकिस्तान में अभी उपलब्ध है, जिसकी कोरोना से बचाव के लिए दो खुराक लेना जरूरी है। चीन ने पाकिस्तान को एक फरवरी को पांच लाख टीके मुहैया कराए थे। ये टीके दान में दिए गए हैं।

इसके दूसरे ही दिन से पाकिस्तान (Pakistan)  ने देश में टीकाकरण शुरू कर दिया था। चीन से टीके की दूसरी खेप 17 मार्च को पाकिस्तान पहुंची थी। इसके दूसरे दिन पीएम इमरान खान ने टीका लगवाया था और दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Pakistan) ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − three =