पोक्सो कोर्ट न.2 ने एक 6 वर्षीय बालिका का अपहरण, हत्या के आरोप में आरोपी संत जुमार को उम्र कैद
मुज़फ्फर नगर| गत29 नवंबर 2016 को थाना शाहपुर के ग्राम …. में घर से जूते की मरमत कराने मोची के पास गई 6 वर्षीय बालिका का अपहरण ,बलात्कार के बाद हत्या के मामले में आरोपी संत कुमार को उम्र कैद व 88 हज़ार रुपये जुर्माना किया गया है
मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो 2 के जज शेलेन्द्र सिंह की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से special counsel दीपक गौतम व विनय अरोड़ा ने कड़ी मेहनत कर पैरवी की आरोपी घटना के बाद से ही जेल में था
अभियोजन के अनुसार गत 29 नवंबर 2016 को थाना शाहपुर के ग्राम …. में घर से जूते की मरमत कराने मोची के पास गई 6 वर्षीय बालिका घर वापस नही लोटी ।
परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।पुलिस ने बालिका का नग्न अवस्था मे शव रजबाहे से बरामद कर आरोपी संत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बाद में पुलिस ने धारा 363, 376 302 व 201 आई पिसी व पोक्सो के तहत आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करदिया
गौरतलब है कि घटना129 नवंबर 2016 की है और बालिका का शव 3 दिसम्बर 2016 को रजबाहे से बरामद किया था

