मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में लगी भयंकर आग, मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। पेपर मिल मे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग आग बुझाने मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल की रद्दी मे आज दोपहर के वक्त अज्ञात कारणो से लगी आग से काफी नुकसान हो गया।
जानकारी मिलते ही @KapilDevBjp घटनास्थलों पर जा पहुंचे और मीनू पेपर मिल के मालिक अजय कपूर, मनीष कपूर व सत्यम डेकोर स्वामी सुशील अग्रवाल से अग्निकांड से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। (2/2)
— News & Features Network (@mzn_news) March 31, 2021
बताया जाता है कि पेपर मिल परिसर मे अचानक लगी आग से पेपर मिल कर्मियो मे हडकम्प मच गया। स्टाफ की सूचना पर मिल प्रशासन के अधिकारी व मिल मालिक मौके पर पहुंच गए। मिल प्रशासन ने हादसे की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर दीपक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,भाजपा नेता विकास अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,नवनियुक्त सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव व इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान भी मीनू पेपर मिल पहुंचे।
इस दौरान आसपास से दर्जनो ग्रामीण भी तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे। बताया जाता है कि आज अलग-अलग हादसो के तहत चार जगह हादसो के तहत आग लगने की सूचना है। बताया जाता है कि एक प्लाईवुड फैक्ट्री मे आग लग गई।

