संपादकीय विशेष

पंचायत चुनाव के साथ धार्मिक पर्व ने भी बढ़ाई पुलिस की चुनौती

मुजफ्फरनगर। नवरात्र, रमजान व पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस को बडी चुनौती का सामना करना पडा रहा है। पुलिस ने धार्मिक पर्व व कोरोना की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर ली है।

रात्रि से नाइट कर्फ्यू का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। जनपद में 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में पुलिस प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगों से तालमेल कर शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है। पंचायत चुनाव के साथ साथ 13 अप्रैल से नवरात्र व 14 अप्रैल से रमजान पर्व शुरु होने वाला है।

पंचायत चुनाव के साथ दो धार्मिक पर्व भी होने से पुलिस के सामने चुनौती बढ गयी है। एसएसपी का कहना है कि जनपद में चुनाव को देखते हुए जोनल व सैक्टर स्कीम पहले से लागू की गयी है।

नवरात्र व रमजान माह होने पर पुलिस को रात्रि में प्रभारी गश्त के आदेश दिए गए है। प्रत्येक धार्मिक स्थल पर पुलिस सुरक्षा लगायी गयी है। पंचायत चुनाव की वजह से पुलिस पहले भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।

एसएसपी का कहना है कि शनिवार को रात्रि से नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। ऐसे में सख्ती के साथ लोगों को नाइट कर्फ्यू का पालन कराया जाएगा। पुलिस को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। दिन भी मास्क को लेकर अभियान की शुरुवात भी कर दी गयी है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 411 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =