News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया

थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 श्री प्रवेश शर्मा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तों दीपक पुत्र मदनपाल, सचिन पुत्र विनोद कुमार निवासीगण ग्राम होशियारपुर बधाईखुर्द थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को खामपुर रोड सरकारी स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 180 पव्वे नाजायज देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा अभियुक्त नीरज पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जावन थाना खतौली जनपद मु0नगर को फलावदा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा अभियुक्त वेदपाल पुत्र बलजीत निवासी ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली जनपद मु0नगर को मडकरीमपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा अभियुक्त भूरा पुत्र जीमल निवासी चूना भटटी इस्लामाबाद भूड थाना खतौली जनपद मु0नगर को इस्लामाबाद भूड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त नितिन पुत्र राजबीर सिंह निवासी ग्राम भूड थाना खतौली जनपद मु0नगर को मिशन कम्पाउन्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर नाजायज शराब को बरामद किया गया।।इसके अलावा थाना मीरापर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तों फैसल पुत्र अशफाक, नसीम पुत्र उमरदराज निवासीगण मौहल्ला इस्लामाबाद थाना मीरापुर जनपद मु0नगर, निसाद पुत्र हसरत निवासी थावर वाली मस्जिद मौहल्ला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को रजवाहे की पुलिया खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 05-05-05 लीटर कच्ची नाजायज शराब को बरामद किया गया।

 

१५ शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया

मुजफ्फरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में १५ शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया। थाना शाहपुर के शादाब पुत्र आरिफ, शावेज पुत्र खलील वहीं थाना फुगाना के रैययाज पुत्र तुफल, उम्मेद पुत्र इब्राहिम, बिलाल पुत्र नफीस, आश मौहम्मद पुत्र महमूद, तुफैल पुत्र गुलशेर थाना भौराकलां के निशान्त उर्फ निक्की पुत्र सुधीर सिंह, हरेन्द्र पुत्र महावी वहीं थाना चरथावल के अहसान पुत्र नईय्यूम, फाजिल पुत्र अमजद, गुलफाम पुत्र मेहरबान, साजिद पुत्र कामिल, रैफूल पुत्र अजीम, मेहबूब पुत्र आदिल के नाम शामिल है।

मुजफ्फरनगर। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के द्वारा उ०प्र० आबकारी अनुज्ञापनो की बन्दी हेतु नियत दिवसों के अन्तर्गत अम्बेडकर जयन्ती(१४ अप्रैल) के अवसर पर जनपद की सिथत देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर के थोक एवं फुटकर बिक्री के समस्त अनुज्ञापन, १४.०४.२०२१ (अम्बेडकर जयन्ती) को बन्द रखे जायेगे।। इस बन्दी हेतु अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नही होगा।

 

वायरल वीडियों के सम्बन्ध विधिक कार्यवाही

मुज़फ्फरनगर । थाना नई मंडी पुलिस द्वारा ग्राम बागोवाली की वायरल वीडियों के सम्बन्ध विधिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किये गए, जिसमें थाना नई मंडी पुलिस टीम द्वारा अग्रलिखित कार्यवाही की गयी है प्रधान प्रत्याशी सैय्यद पुत्र इस्लाम सहित इसके ०२ अन्य साथियों साजिद हसन पुत्र अल्लादीन, तपरेज पुत्र यासीन निवासीगण बागोवाली थाना नई मंडी मुज़फ्फरनगर)’ को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा अभियुक्त नाजिम पुत्र मौहम्मद तरजिम निवासी पुजाओ वाली मस्जिद मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को शहीद चौक पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्तों अशोक पुत्र श्रीपाल, रवि पुत्र हरपाल निवासीगण ग्राम हाजीपुर कस्बा भौंकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा अभियुक्त उस्मान पुत्र नफीस निवासी रसूलपुर दभेंडी थाना बुढाना जनपद मु0नगर को भसाना शुगर मील के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना जानसठ पर जनता के व्यक्तियो द्वारा अभियुक्त मौहम्मद दानिश पुत्र मौहम्मद राशिद निवासी ग्राम कम्हेडा थाना ककरौली जनपद मु0नगर को ग्राम नाईपुरा से पकड कर थाना जानसठ लाया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त आबिद पुत्र नन्हे निवासी ग्राम किथौडा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को टुटी पुलिया से गिरफ्तार किया गया

 

पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तों साजिद हसन पुत्र अल्लादीन, तमरेज पुत्र यासीन निवासीगण ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को ग्राम बागोवाली से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त अमित सांकय उर्फ रंजीत पुत्र जसवन्त सांकय निवासी बरतूआ थाना उझानी जनपद बदॉयू हाल पता प्रीतविहार छपरौला थाना बादलपुर गौतमबुद्वनगर को ताजपुर यात्री शैड एन0एच0-58 से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा वॉछित अभियुक्त देवेन्द्र पवुत्र सिताराम व वॉछित अभियुक्ता सावित्री पत्नी देवेन्द्र निवासीगण ग्राम दतियाना थाना छपार जनपद मु0नगर को बढेडी रजवाहा एन0एच0-58 से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त दीपक पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम चौकडा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को शामली बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त सुहेल पुत्र हनीफ निवासी ग्राम भंगेला थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, साहिल पुत्र इकराम निवासी मौहल्ला तोपचीवाडा थाना कोतवाली जनपद मेरठ को चीतल कट से गिरफ्तार किया ।

 

नदी घाट पर 29वां श्री शतचण्डी महायज्ञ आज से शुरू

मुजफ्फरनगर। मां श्री विद्या महात्रिपुरा सुदंरी शक्तिपीठ नदी घाट पर 29वां श्री शतचण्डी महायज्ञ आज से शुरू हो गया है। यह 21 अप्रैल तक चलेगा।
प्रथम दिवस श्री गणपति पूजन कलश स्थापना, ध्वजारोहण, विधि पूजन, ब्राहमण वरण एवं चण्डी पाठ प्रारम्भ हुए। हवन, यज्ञ के उपरांत महाआरती हुई। ब्रहमलीन गुरू पं. बालकिशन शास्त्री द्वारा प्रवर्तित 29वां श्री शतचण्डी महायज्ञ में धार्मिक क्रियाकलाप एवं पूजन पाठ वरिष्ठ पंडित श्रीकृष्णदत्त, पं. सचिन शर्मा, ज्योर्विद, पं. सोनू शाडिल्य, सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार आदि ने सम्पन्न करायी। मंदिर की ओर से सभी भक्तो से आग्रह किया गया है कि वे अनाश्वश्क भीड़भाड से बचे और मास्क पहनकर ही उचित दूरी रखकर मंदिर में प्रवेश करे और अकेले ही अकेले ही पूजा अर्चना कर धर्मलाभ उठाये।

 

 

खालसा साजना दिवस-बैसाखी का त्यौहार श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी पर बडी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया1 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू सिहं सभा,मुजफ्फरनगर की और से साहिब खालसा साजना दिवस-बैसाखी का त्यौहार श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी पर बडी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुणी ज्ञानी व रागी जत्थे पहुंचे। इस मौके पर कीर्तनी जत्था यमुनानगर निवासी निवासी जोगिन्दर सिह जिन्होने श्री गुरू गोबिन्द सिह जी महाराज द्वारा इस दिन खालसा पंथ की स्थापना का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होने बताया कि बैसाखी के दिन ही श्री गुरू गोविन्द सिह जी महाराज ने आनन्दपुर साहिब मे 1699 में खालसा पंथ की नींव रखी थी इसका खालसा शब्द का अर्थ खालिस शब्द से बना है। जिसका अर्थ शुद्ध-पावन-पवित्र होता है। खालसा पंथ की स्थापना के पीछे श्री गुरू गोविन्द सिह जी का पूर्ण लक्ष्य धार्मिक नैतिक और व्यवहारिक जीवन को श्रेष्ठ बनाना था। इस पंथ के द्वारा श्री गुरू गोविंद सिह जी ने लोगो को धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव छोडकर इसके स्थान पर मानवीय भावनाओं को आपसी संबंधो में महत्व देने की भी दृष्टि थी। उन्होने गुरू जी के जीवन के इतिहास का वर्णन किया। इस अवसर पर 11 अप्रैल को जो श्र गुरू ग्रंथ साहिब के पाठ प्रारम्भ किए गए थे उसकी आज प्रातः समाप्ति हुई समाप्ति उपरांत गुरू के दीवान सजाए गए। इसके उपरांत ज्ञानी जोगा सिह जी व ज्ञानी हरजीत सिह ने भी कथा द्वारा संगतो को निहाल किया। गुरूद्वारा गांधी कालोनी के हैड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिह जी व ज्ञानी हरजीत सिह ने कथा द्वारा श्री गुरू गोविन्द सिह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे गुरू गोविन्द सिह महाराज के हृदय मे राष्ट्र प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ था। श्री गुरू सिह सभा,मुजफ्फरनगर की नव नियुक्त कमैटी ने आज से ही अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसमें सर्व सम्मति से श्री गुरू सिह सभा की नई कमैटी का गठन किया गया। जिसमे प्रधान पद व महासचिव व श्री गुरू सिह सभा द्वारा संचालित गुरू गोबिन्द सिह पब्लिक स्कूल के मैनेजर का पद भी घोषित किया गया। इसमे प्रधान स.गुरचरण सिह बरार,व महासचिव के पद के लिए स.देवेन्द्र सिह नागपाल को व स्कूल के मैनेजर के रूप मे स.जगप्रीत सिह को नामित किया गया था। जिसे सव्र सम्मति से पास कर दिया गया। बैठक मे स.गुरचरण सिह बरार, देवेन्द्र सिह नागपाल, अमरजीत सिह सिडाना, स.धनप्रीत सिह, स.गुरप्रीत सिह पुरी, स.हरजीत सिह गुराया आदि पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया।

 

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। झांसी की रानी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने झांसी के रानी के पार्क के पास बने पेशाबघर के कारण दुर्गन्ध से निजात दिलाने के लिए पेशाबघर को कहीं अन्यत्र बनवाने की मांग की है। झांसी की रानी व्यापार मण्डल,मुजफ्फरनगर के व्यापारियो ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौपे गए ज्ञापन मे झांसी की रानी पार्क के समीप से उक्त पेशाबघर को कहीं अन्यत्र बनवाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो मे झांसी की रानी व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विक्की चावला,नदीम अंसारी, संजय मदान, नमन गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

शार्ट शर्किट से लगी आग में लाखो का माल जलकर हुआ राख3 Min 3 |
मुज़फ्फरनगर /ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टन्ढेडा में उस वक्त अफरा तफरी फैल गई जब दोपहर में अचानक गांव के बाहर स्थित एक कोल्हू में शार्ट शर्किट के चलते भीषण आग लग गई आग ने उस वक्त और विकराल रूप धारण कर लिया जब चारो तरफ की हवायें भी चलने लगी। देखते ही देखते पुरे कोल्हू में ही आग लग गई जिसमे खोई,पत्तियों गन्नों सहित वहां खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली ने भी आग पकड़ ली हालाँकि यहाँ पुरे गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग नही बुझी जिसके चलते आग की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मोके पर पहुंचे तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मोके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कोल्हू में लगी आग पर काबू पाया जा सका। कोल्हू मालिक गांव टन्ढेडा निवासी उस्मान पुत्र मोहब्बत अली ने बताया की कोल्हू में आग वहाँ खड़े ट्रैक्टर में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी थी आग लगने से भारी नुकसान हुआ है जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली जलकर राख हो गई तो वहीं थाना प्रभारी ककरौली मुकेश सोलंकी ने बताया की कोल्हू में आग लगने की सूचना मिली थी तत्काल मोके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों पुलिस कर्मियो एंव ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी गई है लेकिन कोल्हू मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है इस गांव के ग्रामीणों ने एकता का परिचय देकर अभी ने आग बुझाने में अपनी सहभागिता निभाई है।

 

मां भगवती के दर्शन एवं पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं का सिलसिला जारी
4 Min 5 |मुजफ्फरनगर। चैत्र शुक्ल पक्ष नव संवत्सर विक्रमी सम्वत 2058 हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज सुबह से देवी मन्दिर पहुंच कर मां भगवती के दर्शन एवं पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा। हॉलाकि वैश्विक आपदा कोविड-19 के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशो के मददेनजर सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन किया गया।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही जनपद सहित नगर क्षेत्र के देवी मन्दिरो मे मां भगवती की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ एवं मन्नतें मांगने वाले श्रृद्धालु महिला-पुरूष अपने परिवार सहित देवी मन्दिर पहुंचे। श्रृद्धालुओ ने मां भगवती को फूल माला एवं प्रसाद तथा श्रृगार का सामान अर्पित किया। चैत्र नवरात्रि एवं कोरोना वायरस के प्रभाव के दृष्टिगत पालिका प्रशासन की और से सभी मन्दिरो के आसपास कली का छिडकाव आदि कराकर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रही। जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते एवं कोविड-19 की गाइड लाइन के दृष्टिगत मंदिरो मे ज्यादा भीड एकत्रित नही होने दी गई। नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर के मुख्य पुजारी पं.सुधाकर भारद्वाज आचार्य वेदपाठी ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशो का अनुपालन कराया जा रहा है तथा मास्क का प्रयोग एवं अधिक ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सभी श्रृद्धालु मास्क लगाकर मन्दिर मे दर्शनो के लिए पहुंचे। मंदिर प्रबन्ध समिति की और से भी श्रृद्धालुओ के मास्क एवं सैनेटाइज आदि की व्यवस्था की गई तथा सोशन डिस्टेसिंग का पालन कराया गया। नगर की गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णोदेवी मन्दिर,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर,नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, पचदरा सर्राफा बाजार स्थित देवी मन्दिर, लोहिया बाजार देवी मन्दिर, भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम,श्री गणपति धाम आदि विभिन्न मन्दिरो मे मां भवगती का गुनगाण हुआ।मन्दिर समिति की और से मन्दिरो मे उचित सफाई व्यवस्था, मन्दिरो के बाहर बन्दरवाल तथा तोरणद्वार से सुसज्जा की गई है।

 

पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश के सांसदों, विधायकों से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने नव संवत्सर, नवरात्रि, रमजान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी गाईडलाईन का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना है। अपने आस-पास सफाई एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखना है जिससे कोविड के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी बचाव हो।
उन्होंने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिये जुडे प्रदेश के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से आह्वान किया है कि पार्टी द्वारा चयनित जिला पंचायत सदस्यों को भारी मतों से विजयी बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों को आगे बढकर सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जुटाने तथा अपने प्रत्याशियों को जिताने की भरपूर कोशिश करने को कहा।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक आसानी से पंहुच रहा है, यह बडे गर्व की बात है। हमें नागरिकों को इस बारे में जागरूक करना है और उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से आच्छादित कराना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य या जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर योजनाओं का और अधिक लाभ जनता को मिल सकेगा।

 

पुलिस बल को एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा ब्रीफ किया गया6 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्नं व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर से अन्य जनपद में रवाना होने से पूर्व पुलिस बल को एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा ब्रीफ किया गया। पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-१९ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पोलिंग बूथ पर आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग की मदद करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।

 

 

कोविड गांइडलाइन का पालन करने की बात कही
7 Min 3 |चरथावल। कस्बे में सोमवार को पहुंचें एसडीएम सदर दीपक कुमार ने ईओ मनोज यादव व चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह व पुलिस टीम के साथ मिलकर दुकानों पर घूमकर दुकानदारों को कोविड गांइडलाइन का पालन करने की बात कही। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। एसडीएम ने मिठाई, फलों व किरयाना की दुकानों पर पहुंचकर बिना मास्क पहनें दुकानदारों को मास्क लगाने की हिदायत दी। बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किए।एसडीएम सदर दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मास्क लगाना,हाथों को सैनिटाइज करते रखना व उचित दूरी का पालन करना अनिवार्य है। सभी दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइज रखें और दुकान पर आने वालें सभी ग्राहकों के हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही सामान दिया जाए। बाजार में बिना मास्क के घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

 

 

भारतीय नव वर्ष नव संवत्सर २०७८ वैदिक मंत्रों से यज्ञ करके धूमधाम से मनाया गया
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में भारतीय नव वर्ष नव संवत्सर २०७८ वैदिक मंत्रों से यज्ञ करके धूमधाम से मनाया गया।यज्ञ की यज्ञमान योग शिक्षिकाएँ श्रीमती रजनी मलिक व श्रीमती नीलम राठी रही ।यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य रहे।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि हम अंग्रेजी नव वर्ष को तो याद रखते हैं परन्तु अपने भारतीय नव वर्ष को भूल जाते हैं।आज स्थिति यह है कि हमारे याद अपने भारतीय नव वर्ष के महीनों के नाम तक भी याद नहीं है।हमारा नव वर्ष प्रकृति के अनुरूप है।इस समय सभी पेड,पौधे व लताएँ नये -नये ,कोमल -कोमल पत्तों,फूलों व फलों से लद जाती हैं।एक नया पन प्रकृति मे दिखाई देता है।उन्होंने बताया कि नव वर्ष पर हमें अपनी संस्कृति के अनुसार यज्ञ से हर्षाल्लास और खुशी के साथ मनाना चाहिए और अपने बीते वर्ष में जीवन में आई न्यूनताओं को हटाने तथा नये वर्ष में अच्छे गुण,कर्म और स्वभाव को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर सत्यवीर सिंह पंवार,भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी,अक्षय शर्मा,मनव्वल शर्मा,कन्हैया,अंकुर मान ,विनय कुमार,संजीव गोयल,लवली त्यागी,निपाक्षी ,ईशिका शर्मा, आस्था शर्मा,शारदा आदि साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया और एक -दूसरे को नव वर्ष शुभकामनाएँ दी।

 

अभिजीत सैनी का मुजफ्फरनगर पधारने पर  स्वागत एवं सम्मान किया गया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के कैम्प कार्यालय कुन्दनपुरा पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, प्रवीण जैन, तरुण मित्तल एव व्यापारियों द्वारा राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिजीत सैनी का मुजफ्फरनगर पधारने पर बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया,राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अभिजीत सैनी द्वारा कहा गया की प्रदेश के साथ-साथ मुजफ्फरनगर के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने एवं हल कराने में हमेशा व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल एवं उनका पूर्ण संगठन अग्रणी रहा है हम उनको इस कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देते हैं,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अभिजीत सैनी का आज मुजफ्फरनगर में संगठन के व्यापारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया है,इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ पधारे आकाश चौहान,अरविंद सैनी,बलबीर सिंह का भी व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =