Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

यू.पी.एस.सी. के पहले अटैम्प मे छठां स्थान प्राप्त कर मौहम्मद जुहैब ने किया नाम रोशन

मुजफ्फरनगर। शहर के होनहार युवा ने यू.पी.एस.सी. के पहले अटैम्प मे छठां स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है। होनहार छात्र मौहम्मद जुहैब की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाईयां देने वालो का तांता लगा रहा।

अनेक लोगो ने फोन पर अपनी शुभकामनाए प्रेषित की।
नगर के मौहल्ला खालापार टंकी चौक निवासी होनहार छात्र मौहम्मद जुहैब ने बताया कि उन्होने दसवीं क्लास आजाद हाई स्कूल रहमतनगर से 79.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की।

इसके पश्चात उन्होने 12 वीं की परीक्षा जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज से 85.8 प्रतिशत अंको से प्राप्त की। मौहम्मद जुहैब ने बताया कि मुजफ्फरनगर मे हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात से नई दिल्ली चले गए 

उन्होने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया कॉलेज से वर्ष 2019 मे 9.34 सी.जी.पी.ए. से उत्तीर्ण की। जिसके बाद उन्होने यू.पी.एस.सी.,ईएसई-आई.ई.एस.-के लिए तैयारी शुरू की और पहले ही अटैम्प मे ही ए.आई.आर-ऑल इंडिया रैंक-प्राप्त की।

मौहम्मद जुहैब ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उन्होने वर्ष 2019 मे एम.टैक के लिए आईआईटी दिल्ली मे दाखिला लिया। लेकिन हायर स्टडीज मे रूचि न होने के कारण उन्होने 2 महीने बाद आई.टी.आई दिल्ली को छोड दिया और अपनी रूचि-यू.पी.एस.सी.आई.जी.एस-के लिए पढाई की।

इसके अलावा उन्होने आई.एस.आर.ओ.साईंटिस्ट यू.पी.पी.एस.सी.ए.ई.-पी.डब्लू डी-एन.पी.सी.आई.एल, एनएलसी इत्यादि बडी परीक्षा मे चयनित हुए। अपनी सफलता का श्रेय उन्होने भगवान एवं अपने परिवार एवं शिक्षको को दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =