News
खबरें अब तक...

समाचार

वोटरों को लुभाने के लिए डांस पार्टी कराने वाले प्रत्याशी समेत कई पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
मुजफ्फरनगर। जनपद की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा गांव में पंचायती चुनाव के प्रचार में वोटरों को लुभाने के लिए बार बालाओं की डांस पार्टी पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भोला शंकर सहित 10 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
दरअसल तीन दिन पूर्व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा गाँव मे जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार भोला शंकर ने वोटरों को लुभाने के लिए बार बालाओं की डांस पार्टी कराई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो के आधार पर प्रत्याशी भोला शंकर सहित 10 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर अचार संहिता का उलंघन करने, कोविड 19 नियमों की धज्जियां उड़ाने ओर धारा 144 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। जिले की पुलिस इससे पहले भी कई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों पर बड़ी-बड़ी कार्यवाई कर चुकी है।

 

17 शातिरों को जिला बदर किया
मुजफ्फरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में १७ शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया। थाना कोतवाली नगर को फैय्याज पुत्र अमीर अहमद, रियासत पुत्र इरफान उर्फ काना, सरताज पुत्र अनवर, शोएब उर्फ भूरा पुत्र छोटा सलीम, इस्तेखार पुत्र इलियास, सलमान पुत्र असलम, इस्तखार उर्फ खूटा पुत्र शराफत वहीं थाना सिविल लाइन के इन्तजार पुत्र अकरम, गुलाब पुत्र शरीफ अहमद वहीं थाना मन्सूरपुर के तौफिक पुत्र मुस्ताफ, रिजवान पुत्र रहीस कुरैशी वहीं थाना खतौली के अकरम पुत्र असलम वहीं थाना जानसठ के मुस्तफा पुत्र अख्तर वहीं थाना मीरापुर के साबूदीन उर्फ साबू पुत्र बाबू वहीं थाना ककरौली के लाला उर्फ लालसिंह उर्फ रविन्द्र पुत्र मोहल्ड उर्फ बिजेन्द्र थाना शाहपुर के आदा पुत्र बाबू कुरैशी, सोनू उर्फ शाहरूख पुत्र नवाब अली शामिल है।

 

पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों के गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त सिताब त्यागी पुत्र जाहिद त्यागी निवासी ईदगाह के पास कुगॅर पट्टी ग्राम सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त राजकुमार पुत्र हरदेवा निवासी ग्राम बरला थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा अभियुक्तों नसीम पुत्र दलशेर, सलीम पुत्र दलशेर निवासीगण ग्राम नरा थाना मन्सुरपुर जनपद मु0नगर को जडौदा नरा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा पोक्सो एक्ट में वॉछित अभियुक्त गौरव उर्फ मोन्टू पुत्र सुभाष वर्मा निवासी पक्का बाग थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को बुढाना मोड से गिरफ्तार किया गया।

 

अवैध शराब सहित कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 श्री राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अभियुक्तों चन्दीराम पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रसीना थाना पूडंरी जनपद कैथल हरियाणा, सोनू पुत्र सतपाल निवासी ग्राम तुगलकपुर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को खादर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्ज से 1110 पव्वे नाजायज देशी शराब मिस रसीली मार्का को बरामद किया गया।वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त व0उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा अभियुक्त पप्पू पुत्र आशाराम सैनी निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली जनपद मु0नगर को ककरौली तेवडा बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देशी अवैध शराब को बरामद किया गया।

 

अवैध शस्त्र सहित कई को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त निकुल पाल पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी वचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को रजवाहे की पुलिया वचनसिंह कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त शीशपाल पुत्र कालूराम निवासी ग्राम व थाना रामराज जनपद मु0नगर को एस0बी0आई0 बैंक रामराज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज को बरामद किया गया।

 

मादक वस्तुओं के उपभोग को प्रतिबन्धित/नियंत्रित करने हेतु  कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विशेष सचिव, उ०प्र० शासन, आबकारी अनुभाग-२ द्वारा पत्र दिनांक ०१.०४.२०२१ तथा आबकारी आयुक्त, उ०प्र० प्रयागराज के पत्र दिनांक ०८.०४.२०२१ के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-२०२१ के लोक शान्ति बनाये रखने के उद्देश्य से मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से ४८ घण्टे पूर्व से मतदान समाप्त होने तक तथा मतगणना प्रारम्भ होने के दिनांक ०२.०५.२०२१ को मतगणना की समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारो ०८ किमी० क्षेत्र में मादक वस्तुओं की बिक्री के लिए आबकारी दुकाने (देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग एवं ताडी की फुटकर बिक्री की दुकानो) को पूर्णतया बंद रखे जाने एवं मादक वस्तुओं के उपभोग को प्रतिबन्धित/नियंत्रित करने हेतु संगत नियमावली एवं लाइसेंस शर्ता के अधीन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने निर्देश दिये कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-२०२१ में लोक शान्ति बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर में मतदान समाप्ति के ४८ घण्टे पूर्व अर्थात दिनांक १७.०४.२०२१ की सांय ६ बजे से दिनांक १९.०४.२०२१ को सांय ६ बजे अथवा मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस ०२.०५.२०२१ को मतगणना की समाप्ति तक देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप एवं भांग के थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों के साथ-साथ बार अनुज्ञापन, एफ०एल०१६, १७ अनुज्ञापनो के बन्द रखे जायेगे। इस बन्दी के लिए अनुज्ञापी को किसी प्रकार का कोई प्रतिफल दय नही होगा।

 

बस के भीतर यात्रियों की संख्या में कटौती
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के कारण बस के भीतर यात्रियों की संख्या में कटौती की गई है। बस में जितनी सीट हैं, उतने ही यात्री सवार किए जाएंगे। बस में भीड़ नहीं हो इसके लिए अधिकारी औचक निरीक्षण कर व्यवस्था के अनुपालन की रिपोर्ट बनाएंगे। चालक-परिचालक को भी मास्क के साथ सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार से अब बसों में यह व्यवस्था लागू होगी।
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण शासन-प्रशासन सतर्क हो गया है। अभी तक बसों में खचाखच भीड़ भरकर चल रही थी। अधिकांश यात्री बिना मास्क के सवार हो रहे थे। इससे संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा था। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने जारी किए आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों में अधिक सतर्कता बरती जाए। बस में जितनी सीट हैं, उन्हीं के सापेक्ष यात्रियों को बैठाया जाएगा। यह व्यवस्था लागू कर अधिकारी औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाएंगे। खतौली डिपो में इस बाबत आदेश चस्पा किए गए हैं। डिपो की सभी बसें ५२ सीटर हैं। ऐसे में चालक-परिचालक को कड़ी हिदायत दी गई है। एआरएम परवेज बशीर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए बसों में भीड़ के साथ कोई यात्री खड़े होकर यात्रा नहीं करेगा। सीट पर यात्री पूरे होते ही बस को संचालित किया जाएगा। यात्रियों, चालक-परिचालकों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं।

वोटरों को शराब व मिठाई बांटने वालों की खैर नहींः सीओ
मंसूरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने हेतु सीओ खतौली आरके सिंह, थाना प्रभारी केपी सिंह,एसएस आई विजय बहादुर सिंह व सोहजनी चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह द्वारा क्षेत्र के गांव पुरबालियान, सोहजनी तगान, मुबारिकपुर, मोरकुक्का आदि गांव में प्रत्याशियों की मीटिंग ली गई। जिसमें प्रत्याशियों को बताया गया कि मतदान के दिन सभी प्रत्याशी अपने एजेंट सोच समझकर अच्छे व्यक्ति को बनाएं। जो छुटपुट घटनाएं होने पर तत्काल स्वयं ही घटना का अनावरण कर सकें। शराब, मिठाई इत्यादि बांटते समय कोई पकड़ा जाता है तो उसके द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

दूधली का दुर्गा मंदिर  आस्था का केंद्र
मुजफ्फरनगर। चरथावल विकास खंड क्षेत्र का गांव दूधली स्वतंत्रता सेनानियों की धरती लिए जाना जाता है। बिरालसी मार्ग से गांव प्रवेश करने पर बस स्टैंड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर दर्शन का केंद्र है। करीब तीन दशक पहले सेना से रिटायर इंद्र सिंह फौजी ने मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से कराया था। ओमवीर सिंह ने जमीन दी और परिसर का सुंदरीकरण कराकर यहां भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि उस समय प्राण प्रतिष्ठा के लिए कोलकाता मां काली मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, चंडी देवी हरिद्वार और मां शाकंभरी देवी से पावन ज्योति लाकर दीप प्रज्वलित किया गया था। मंदिर प्रांगण में रोजाना कमेटी के लोग नियमानुसार पूजा अर्चना करते है। मीटिंग हॉल में विभिन्न महापुरुषों के चित्र लगाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है।
– मंदिर की महत्ता से कई संस्मरण जुड़े हैं। एक बार उनके १२ बीघा के खेत में सांपों के झुंड ने परेशान कर दिया। हजारों सर्प निकलने से परिजन परेशान हो गए। उसी वक्त पिता इंद्र सिंह ने तमाम कामकाज छोड़कर मंदिर निर्माण पूरा कराया और रोजाना नियमित देखरेख का जिम्मा लंबा समय तक निभाया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद किसी भी व्यक्ति को गांव में भूतप्रेत का साया नहीं आया। – उदय पुंडीर, संघ कार्यकर्ता
१७ सदस्यों की कमेटी है गठित
मंदिर की भव्यता बरकरार रखने के लिए १७ युवाओं की कमेटी गठित की गई है। कमेटी से जुड़े लोग रोजाना मंदिर में साफ सफाई के बाद मां की आराधना आरती आदि करते हैं। दीपावली पर्व पर मंदिर से युवाओं की टोली गुग्गल और लोबान से मिश्रित ज्योति लेकर पूरे गांव में घर-घर घुमाती है। यह परंपरा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।

 

चुनाव में माहौल बिगाडने वालों को बख्शा नहीं जायेगाः सीओ नई मंडी2 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नई मण्डी महोदय द्वारा थाना क्षेत्र नई मण्डी के अलमासपुर गांव में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण उपरान्त संभ्रात व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब की बिक्री और अपने पक्ष में वोट देने के लिए डराने/धमकाने/प्रलोभन देने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील देने के साथ साथ कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक व महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए है।

 

टै्रक्टर-ट्राली का टायर फटने से दो मजदूर घायल
मुजफ्फरनगर। ईट से भरी टै्रक्टर-ट्राली का टायर फटने से ट्राली पर बैठे 2 मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर के रूडकी रोड पर आज दोपहर के वक्त निर्माणाधीन मकान के लिए रोहाना की और से आ रही ईटो से लदी टै्रक्टर-ट्राली का टायर फट जाने से ट्राली पलट गई। इस हादसे मे ट्राली पर सवार दो मजदूर चोटिल हो गए। मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

मां भगवती का गुणगान किया
मुजफ्फरनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी मन्दिरो में तथा घर-घर मे शक्ति स्वरूपा मां भगवती का गुणगान हो रहा है। जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशो के चलते मंदिरो मे अधिक भीड ना जुटे मंदिरो मे पूजा अर्चना करने के लिए श्रृद्धालु आते जाते रहें परन्तु एक साथ कई-कई व्यक्ति मंदिरो मे रूकने ना पायें। ऐसी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन के निर्देशानुसार मंदिरो मे आने के लिए मास्क के प्रयोग,सोशल डिस्टेंसिग तथा एक समय मे पांच से अधिक व्यक्तियो के प्रवेश पर रोक आदि व्यवस्थाओ के अनुपालन के साथ मंदिरो मे महामाई की पूजा अर्चना एवं मां का गुणगान हो रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच रात्रि साढे आठ बजे तक मंदिरो के कपाट बन्द हा ेजाते हैं। ताकि मंदिर के पुजारी एवं अन्य सभी श्रृद्धालुगण समय से अपने घर पहुंंच सकें। नवरात्रि पर्व के कारण खासतौर पर नगर के विभिन्न देवी मन्दिरो मे रौनक बनी हुई है। श्रृद्धालुगण भगवती के श्रृगार के सामान,फल-फूल आदि साथ ले दर्शनो के लिए जा रहे हैं।

 

बोर्ड परीक्षा रद्द करने हेतु मांग
मुजफ्फरनगर। राजकीय शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष रणवीर की अध्यक्षता में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला और एक ज्ञापन दिया। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा बोर्ड परीक्षा रद्द करने हेतु मांग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष डॉ रणवीर सिंह, जिला अध्यक्ष संदीप कौशिक, जिला मंत्री अनिल तथा संरक्षक ललित मोहन गुप्ता उपस्थित रहे।

 

सात शातिर चोर दबौचे6 Min 3 |
खतौली। थाना खतौली पुलिस ने चोरी के अभियोग का खुलासा करते हुए ०७ शातिर चोर अभियुक्तों को मौहल्ला गणेशपुरी से गिरफ्तार किया है तथा अभियुक्तगण के कब्जे से २२ चोरी के पेपर रिम व चोरी के ११ हज़ार रुपए बरामद किये गए है पुलिस पूछताछ में हिमांशु पुत्र नरेश निवासी मौ० गणेशपुरी कस्वा व थाना खतौली मु०नगर, विनोद पुत्र विजेन्द्र कुमार निवासी देवीदास खतौली जिला मु०नगर, अनिल पुत्र भवानीराम निवासी गणेशपुरी थाना खतौली जिला मु०नगर, विशाल उर्फ हैप्पी पुत्र कर्मवीर निवासी गणेशपुरी कस्वा व थाना खतौली जिला मु०नगर, मोहित पुत्र मनोज निवासी जमुना विहार थाना खतौली जिला मु०नगर, आविद पुत्र खलील निवासी ग्राम लाडपुर थाना खतौली जिला मु०नगर, सत्यम पुत्र राकेश शर्मा निवासी गणेशपुरी थाना खतौली जिला मु०नगर जिनके कब्जे से चोरी के पेपर रिम-२२, चोरी के ११,००० रुपये, ०१ ई-रिक्शा ( घटना में प्रयुक्त) बरामद किया।

 

सिटी मजिस्ट्रेट ने कोविड परीक्षण बूथों का निरीक्षण किया7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह द्वारा कोविड परीक्षण बूथों का निरीक्षण किया तथा वह सिस्टम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और साथ ही लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज दोनों अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मीनाक्षी चौक स्थित कोविड परीक्षण बूथ का दौरा किया तथा इसके बाद लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेन्स के प्रति जागरूक किया गया वहां आने जाने वाले लोगों का कोविड टैस्ट भी कराया गया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने लोगों से अपील की और कहा कि उचित दूरी बहुत महत्वपूर्ण है, सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए, मास्क का उपयोग अनिवार्य है, कोविड नियमों का पालन करें।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन8 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सविच सलोनी रस्तोगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री राजीव शर्मा, माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित केन्द्रीय हाल में ‘‘ महिलाओं के मौलिक व विधिक अधिकार एवम् निःशुल्क अधिवक्ता ‘‘ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सलोनी रस्तोगी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर, के द्वारा उपस्थित समस्त महिलाओं को भारतीय सविधान में महिलाओध् लडकियों को प्राप्त मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध मे विस्तार से बताया गया तथा यह भी बताया गया कि हमारे संविधान में बालिकाओ के कल्याण व सुरक्षा के सम्बन्ध में अनेक अधिनियम बनाये गये है जैसे बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, यौन हिंसा से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 आदि यदि किसी महिला को उसके पति या परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा प्रताडित किया जाता है या उसके साथ शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हिंसा की जाती है तो पीडित महिला घरेलू िंहसा अधिनियम 2005 के अन्तर्गत मजिस्ट्रेट न्यायालय में परिवाद दायर कर सकती है। पीडित द्वारा परिवाद में किये गये कथनों के सिद्ध होने पर न्यायालय चिकित्सा अनुतोष, मौद्रिक अनुतोष, आवास के सम्बन्ध में अनुतोष या अन्य कोई अनुतोष, दिलाने का आदेश करता है। यदि कोई महिला मुकदमें की पैरवी आर्थिक स्थित के कारण करने में असमर्थ है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देने पर निः शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा तथा शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों व कोविड -19 करोना वायरस के मामलो में फिर से तेजी से वृद्धि हो रही है। अतः सभी लोग नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें, समय समय पर हाथ धोए तथा उचित सामाजिक दूरी बनाये रखें। कोविड-19 करोना वायरस से बचने का यह सबसे सरल व सस्ता उपाय है। यदि हम सभी अनुशासन में रह कर इन बातो का ध्यान रखे तो हम स्वंय, परिवार व देश को सुरक्षित रख सकते है। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद न्यायाधीश मुजफफरनगर श्री राजीव शर्मा, के आदेशानुसार समस्त न्यायालयों एवम् वाहृय न्यायालय बुढाना में कोर्ट फीस भुगतान की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया गया है।

 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत डीएम ने किया 19 अप्रैल को सार्वजिनक अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत 19 अप्रैल को सार्वजिनक अवकाश घोषित किया गया।
उ0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग से प्राप्त निर्देशो के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में मतदान के दिन 19.04.2021 (सोमवार) को जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

 

बुढ़ाना में 108 एंबुलेंस ने महिला को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल9 Min 3 |
मुजफ्फरनगर के बुढाना इलाके में 108 एंबुलेंस द्वारा महिला को टक्कर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रही 108 एंबुलेंस ने महिला को टक्कर मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय लोगों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत बुढ़ाना गेट का है, जहां 1 दिन पूर्व बुधवार को 108 एंबुलेंस ने तेज गति के चलते सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी सोनू की मानें तो तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला काफी दूर तक उछल कर जा गिरी और मौके पर ही काफी चोट लगने से बेहोश हो गई, स्थानीय लोगों ने ही महिला को एंबुलेंस में बैठाकर बुढ़ाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस तहरीर आने पर कार्यवाई की बात कर रही है। वहीं हादसे में घायल हुई महिला बुढ़ाना इलाके के मोहल्ला पछाला की निवासी है जिस की स्थिति अब सामान्य है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =