उत्तर प्रदेश

लखनऊ पहुंचे ऑक्सीजन के 3 टैंकर, लखनऊ वासियों को बड़ी राहत

लखनऊ के लिए  ऑक्सीजन से भरे पांच टैंकर पहुंच गए हैं। इन पांच टैंकरों में से तीन लखनऊ के लिए हैं, बाकी दो टैंकर आगरा और बरेली के लिए रवाना हो गए हैं। जिसे लखनऊ पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रवाना किया गया है।

लखनऊ में अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा, न ही लंबी लाइनें लगानी पड़ेगीं। ऑक्सीजन के तीन टैंकर आने से लखनऊ वासियों को बड़ी राहत मिली है।

मरीजों की बढ़ती तादात के चलते तीमारदार जो घंटों ऑक्सीजन रिफिलिंग के लिए लाइन में लग कर अपने परिजनों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं, उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

असल में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने देश के स्वास्थ्य सिस्टम को हिला कर रख दिया। मरीज तड़पते रह जाते लेकिन कहीं अस्पतालों में बेड नहीं है, तो कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है।

साथ ही दवाइयों की किल्ल्त से भी लोग जूझ रहे हैं। वहीं इन सब के बीच लखनऊ से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमे लोग ऑक्सीजन के लिए लम्बी कतारों में घंटों इंतज़ार करते दिखे।

इस बीच ताजा जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। पिछले घंटे में 35,156 नए कोविड-19 के नए मामले सामने आए है। वहीं कोरोना से 258 लोगों की मौत हुई हैं। अगर बात करें रिकवरी कि तो बता दें कि 25,613 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यूपी में अब तीन दिन का लॉकडाउन लगेगा। इसके साथ यूपी में साप्ताहिक लॉक डाउन का दायरा बढेगा। अब शुक्रवार रात 8 से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यूपी में लॉकडाउन रहेगा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eight =