Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर मे सेनेट्राइजेशन एवं सफाई अभियान चलाया

मुज़फ्फरनगर। जनपद में जहां एक तरफ कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है तो वही दूसरी तरफ कोरोना को मात देने के लिए और शहर की जनता तमाम दुकानदारों के सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाली नगर पालिका अध्यक्षा लगातार दिनोंदिन टीम के साथ चिलचिलाती धूप में भी अपना अभियान छेड़े हुए हैं

रोजमर्रा शहर के सेनेट्राइजेशन के बाद आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल शहर के गांधी कॉलोनी में जा पहुंची जहां उन्होंने न केवल गांधी कॉलोनी में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया तो वही मौके पर ही खड़े होकर ही साफ-सफाई कराई और टीम द्वारा किये गए कार्य का भी निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां देश भर के साथ ही अन्य राज्यों और यूपी में भी कोरोना के लगातार केस बढ़ते ही जा रहे है जिससे न जाने कितनी मोते हो चुकी है और न जाने कितने मौत के कगार पर खड़े हुए है लेकिन लोग सरकार के आदेशों/निर्देशों को मानने तक को तैयार नही है और न ही अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक भी हो रहे

तो वहीं दूसरी तरफ जनपद मुज़फ्फरनगर की अगर हम बात करें तो यहां भी आलम कुछ इसी तरह का है। लेकिन यहाँ एक सबसे अच्छी बात यह है की यहाँ जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ शहर भर को सेंट्राइज और साफ सफाई के साथ कोरोना मुक्त करने में जी जान से जुटा हुआ है।

शहर में सबसे ज्यादा अभियान इन दिनों नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल छेड़े हुए है जो चिल चिलाती धुप में भी अपनी टीम के साथ शहर भर को सेनेट्राईजेशन कराने में जुटी है।

इसी क्रम में आज पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल अपनी टीम के साथ गांधी कालोनी में जा पहुंची जहां सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिले है। इस कालोनी में जहां पालिकाध्यक्ष ने खुद खड़े होकर साफ सफाई अभियान चलवाया

तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के घरों,दुकानों, मन्दिरों तक की सेनेट्राइज भी किया। देखें तस्वीरों में पालिकाध्यक्ष किस तरह जी जान से शहर को कोरोना से मुक्त कराने में अपनी सहभागिता निभा रहीं है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =