न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह का बीमारी चलते निधन
मुजफ्फरनगर। न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूशन एसोएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह का बीमारी के उपरांत निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। पिछले कई वर्षो से समाचार पत्र वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर लगातार काबिज रहे राजवीर सिंह हंसमुख, मिलनसार और समाजसेवी थे।
एसोसिएशन की एक बेठक में सोशल डिस्टेन्स के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों ने उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की और परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को यह अहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
झांसी की रानी पर आयोजित इस शोकसभा में कोषाध्यक्ष प्रवीन सैनी, राजेश सैनी, राजेश मित्तल, मनीष मित्तल, अरविंद पाल, अंकित पम्पलेट वाला, रमेश, सुंदर सिंह, मनोज पाल, संजय कुमार, केपी सिंह, देवेंद्र कुमार, बबलू भाई, मदनपाल, मास्टर सुशील आदि सदस्य शामिल हुए और सभी ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

